राष्ट्र संवाद संवाददाता
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी में पोटका प्रखंड के हाता चौक पर भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की।
हाता चौक पर पार्टी समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया और इस जीत को ऐतिहासिक बताया। मौके पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत है।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिप सदस्य सूरज मंडल,विभीषण सिंह सरदार, उपेंद्र नाथ सरदार, मनोज सरदार, मनोज राम, चंद्र शेखर गुप्ता, सुदीप दे, सनत सी, श्यामल प्रधान, रतन सोनकर, सुब्रत दे, प्रकाश सोनकर, सोमनाथ पाल, पिंटू भांज, सपन मित्र, कैलाश पात्रों, दुलाल मंडल आदि उपस्थित थे।

