काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
काण्ड्रा- चौका मुख्य मार्ग पर रायपुर गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल सड़क पर पड़ा था। समाजसेवी धर्मू मांझी ने पुलिस को सूचना देकर तत्काल मदद की। एंबुलेंस में देरी होने पर पुलिस गश्ती वाहन से घायल को ले जाया गया। रास्ते में एंबुलेंस मिलने पर उसे सरायकेला भेजा गया।

