Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) को बंद करने की घोषणा के बाद शहर के फुटबॉल प्रेमियों में लगातार नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में सोमवार को रेड माइंस फ्रेंड्स क्लब के बैनर तले बड़ी संख्या में फुटबॉल खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर टाटा स्टील के फैसले का विरोध किया और कंपनी प्रबंधन से जेएफसी को दोबारा शुरू करने की मांग की। उनका कहना था कि जमशेदपुर फुटबॉल क्लब केवल एक टीम नहीं, बल्कि शहर की पहचान और हजारों युवाओं के सपनों का प्रतीक है। क्लब ने राष्ट्रीय स्तर पर जमशेदपुर को नई पहचान दिलाई और कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया।

    रेड माइंस फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने कहा कि जेएफसी के बंद होने से स्थानीय खिलाड़ियों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शहर में फुटबॉल की समृद्ध परंपरा रही है और टाटा स्टील ने वर्षों से इस खेल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में क्लब को बंद करने का फैसला खेल और खिलाड़ियों के हित में नहीं है।

    प्रदर्शन के दौरान क्लब के सदस्यों ने टाटा स्टील से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने और जमशेदपुर फुटबॉल क्लब का संचालन फिर से शुरू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो शहर के फुटबॉल प्रेमी चरणबद्ध तरीके से अपना आंदोलन आगे बढ़ाएंगे।

    प्रदर्शन के अंत में सभी ने एकजुट होकर जेएफसी को बचाने का संकल्प लिया और उम्मीद जताई कि टाटा स्टील शहरवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगी।

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
    Next Article श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Related Posts

    आज जरूरत बुनकरों की आय बढ़ाने की हैःराज्यपाल 13वें हस्तकरघा दिवस पर

    August 7, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आज जरूरत बुनकरों की आय बढ़ाने की हैःराज्यपाल 13वें हस्तकरघा दिवस पर

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.