मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में जीत मिलने पर सुरेश झा का किया गया भव्य स्वागत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।बीते रविवार को गोलमुरी में संपन्न मिथिला सांस्कृतिक परिषद के कार्यकारिणी समिति के चुनाव में गम्हरिया निवासी सुरेश कुमार झा की जीत पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल कुमार झा को 513 मतों से हराया। उक्त चुनाव में सुरेश कुमार झा को कुल 713 मत प्राप्त हुए जबकि प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार झा को मास्टर 188 मत प्राप्त हुए। विजयी होने के बाद गम्हरिया स्थित घर पहुंचने पर मिथिला समाज के लोगों द्वारा उन्हें फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

