राष्ट्र संवाद संवाददाता आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षा 2026 में जेवियर स्कूल गम्हरिया के बच्चों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित किया है। स्कूल के छात्रों ने साइंस, कॉमर्स और आईसीएसई सभी वर्गों में शानदार परिणाम हासिल किए हैं। इस वर्ष भी शत प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय से इस वर्ष आईसीएसई (दसवीं) की परीक्षा में कुल 167 बच्चे शामिल हुए थे जो सभी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इसमें 96.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यशराज अग्रवाल स्कूल टॉपर रहा जबकि 95 प्रतिशत अंक लाकर शुभोजित कुमार घोष द्वितीय और 94.8 प्रतिशत अंक…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़करण योजना के तहत चांडिल प्रखंड क्षेत्र में कुल 6 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से चार प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया गया। गुरुवार को इन सड़कों की आधारशिला विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर रखी। विधायक सविता महतो ने बताया कि पहली सड़क, जो एनएच-32 से रावताड़ा तक 1.5 किलोमीटर लंबी होगी, इसकी लागत 1 करोड़ 4 लाख रुपये होगी। दूसरी सड़क, चांडिल डैम रोड स्थित मुखिया होटल से दियाडीह भाया बोराबिंधा तक 5.5 किलोमीटर लंबी होगी, जिसकी लागत 2 करोड़ 8 लाख रुपये निर्धारित की…
राष्ट्र संवाद संवाददाता आइसीएसइ बोर्ड द्वारा घोषित दशवीं कक्षा के रिजल्ट में प्रखंड के हल्दीपोखर निवासी अक्षत मोदी ने 94 प्रतिशत अंक लाकर अव्वल रिजल्ट हासिल किया है। अक्षत को बायोलाजी में 99 प्रतिशत व हिंदी में 98 प्रतिशत अंक मिले हैं। अक्षत डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल बीएच एरिया जमशेदपुर का छात्र है। पोटका ग्रामीण क्षेत्र के अक्षत मोदी के द्वारा आइसीएसई बोर्ड में अव्वल सफलता हासिल करने पर ग्रामवासियों ने सराहना किया है। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं व माता पिता को दिया। उन्होंने कहा कि मैं भविष्य में एमबीए की पढ़ाई कर अपना…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जिला के अपर सत्र न्यायाधीश-सह-विशेष न्यायाधीश (SC/ST एक्ट) की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसले में विजय कुमार तंतुबाई उर्फ बिजय कुमार तंतुबाई की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। यह आदेश 22 अप्रैल 2026 को पारित किया गया। क्या है पूरा मामला? मामले में आरोप है कि अभियुक्त विजय तंतूबाई पिता राधाकांत तंतु बाई,ग्राम शाहरबेड़ा निवासी ने सूचक (informant) के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया और उससे 3-4 लाख रुपये की मांग की। पैसा नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है। जांच के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल स्थानीय विधायक सविता महतो ने बुधवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत चांडिल प्रखंड क्षेत्र में चार महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया। करीब 7 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण पर कुल 4 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक ने शिलापट्ट का अनावरण कर कार्य की शुरुआत की और कहा कि।ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। एनएच-33 स्थित सीटी इन होटल से ब्रह्मानंद अस्पताल तक 1.7 किमी सड़क – लागत 1.17 करोड़ बाबनडीह से मानीकुई स्टेशन तक 1.5 किमी सड़क – लागत 1.16 करोड़ चांडिल-कांड्रा रोड से चैनपुर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा स्थित उच्च विद्यालय, जादूगोड़ा प्लस टू परिसर में निर्माणाधीन प्लस टू भवन के कार्यों का निरीक्षण विधायक के दिशा निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए कमेटी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने आरोप लगाया कि भवन निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि एक बोरा सीमेंट में जहां 1:4:7 (सीमेंट, बालू और गिट्टी) के अनुपात का उपयोग होना चाहिए, वहां ठेकेदार द्वारा 9 गमला बालू और 7…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार को आयोग ने नोटिस भेजा गया था जिवोसमें भारतीय आदिवासी भूमिज समाज और झारखंड ट्राईबल भूमिज कौंसिल की ओर अपनी उपस्थिति हुए भूमिज समाज की ओर से झारखंड ट्राईबल भूमिज कौंसिल ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने आश्वासन दिया कि झारखंड सरकार को पुनः मुख्य सचिव को लिखित रूप से अपने पक्ष रखने के आयोग नोटिस जारी करने निर्देश दिए इस सम्बन्ध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार, राजभाषा एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, झारखंड एकेडमिक काउंसिल,…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा के प्रसिद्ध मां रंकिनी मंदिर में 19 करोड़ की लागत से वन विभाग के द्वारा यहां विकास का काम किया जा रहा है मंदिर के सामने ही गार्डवाल का काम किया जा रहा है और पार्किंग के लिए भी यहां पर बेहतरीन स्थान पेपर ब्लॉक लगा कर बनाना हे लेकिन काम के धीमी गति के कारण मंदिर कमेटी के पुजारियों में भारी नाराजगी है । पुजारी का कहना है कि काम लगातार नहीं हो रहा है मंदिर के सामने ही सीढ़ी के बिल्कुल सट कर काफी बड़ा गड्ढा है जो काफी कभी भी बड़ी दुर्घटना…
राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा बड़बिल (ओडिशा)कटक मे आयोजित तीसरा राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप मे बड़बिल तहसील क्षेत्र के जोड़ा,बड़बिल, बोलानी आदि के बड़बिल ताइक्वांडो ऐसोसिएशन मे ट्रेनिंग ले रहे ताईक्वांडो के खिलाड़ियो ने बेहतर प्रर्दशन कर 17मैडम अपने नाम किया,मैडल विजेता मे क्रमशः स्वर्ण पदक-अमित सरकार, रोमेशा फिरदौस, नंदनी होनहागा,स्वास्तिक मिश्रा ,अंबर गोप,अभिमन्यु कुमार राजवर,मो.अफताफ आलम,अराधना साहू,रजत पदक-आदिती दास,साधना साहू कास्य पदक -कृष्णेंदु राना,आदि थे।गोरमतलब हो कि राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो चैंपियन मे ओडिशा के 18जिले से लगभग 530 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। पदक जीतकर वापस बड़बिल आने पर विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ियों का क्षेत्रो के समाजसेवीयो नै फुलो का…
राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा केंदुझर जिले के पाटना थाना क्षेत्र के भाई द्वारा बहन का कंकाल लेकर बैंक ले जाने की वीडियो वायरल होने के बादप्रशासनिक अमले मे खलबली मच गई ,आनन फानन मे BDO,एडिशनल तहसीलदार एवं आर आई की टीम जीतु के गाँव पहुंची ,जो कागज महिनो से नही बन रहा था,अब वो चंद मिनटों मे सारी कागज बन गया।बैंक के द्वारा पैसा दिए जाने के बाद प्रशासन ने भी मानवता दिखाते हुए रेड क्रास से 20हजार रुपये दिलाऐ ,ताकि जीतु अपनी मृतक बहन का अंतिम संस्कार सम्मान पूर्वक कर सके। इस घटना ने समाज मे एक…
