राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़करण योजना के तहत चांडिल प्रखंड क्षेत्र में कुल 6 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से चार प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया गया। गुरुवार को इन सड़कों की आधारशिला विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर रखी।
विधायक सविता महतो ने बताया कि पहली सड़क, जो एनएच-32 से रावताड़ा तक 1.5 किलोमीटर लंबी होगी, इसकी लागत 1 करोड़ 4 लाख रुपये होगी। दूसरी सड़क, चांडिल डैम रोड स्थित मुखिया होटल से दियाडीह भाया बोराबिंधा तक 5.5 किलोमीटर लंबी होगी, जिसकी लागत 2 करोड़ 8 लाख रुपये निर्धारित की गई है। तीसरी सड़क, चौका-कांड्रा रोड के पालगम से रायडीह तक 2.6 किलोमीटर लंबी होगी, जिसकी लागत 1 करोड़ 91 लाख रुपये होगी। चौथी सड़क, काशीडीह मोड़ से मिरुडीह भाया सिंगाती तक 2 किलोमीटर लंबी होगी, जिसे 1 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने संवेदक को सख्त निर्देश दिए कि सभी सड़कों का निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए .
कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, सुधीर किस्कू, जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, मुखिया ममता हेंब्रम, पंचायत समिति सदस्य रिंकी गांगुली,
, विधायक की पुत्री स्नेहा महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, कृष्णा किशोर महतो सहित अन्य गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

