Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तटबंध निर्माण के नाम पर गुर्रा नदी से छेड़छाड़ का आरोप, ठेकेदार पर अवैध खनन और पर्यावरण बर्बादी का गंभीर आरोप
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    तटबंध निर्माण के नाम पर गुर्रा नदी से छेड़छाड़ का आरोप, ठेकेदार पर अवैध खनन और पर्यावरण बर्बादी का गंभीर आरोप

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    सुवर्णरखा परियोजना के गालूडीह बराज की पश्चिम दिशा और गुर्रा नदी के किनारे तटबंध निर्माण हो रहा है।

    . ठेकेदार ने गुर्रा नदी को मिट्टी-पत्थर डालकर बांध दिया है।

    जिसके कारण नदी का आकार काफी छोटा हो गया है नाले की तरह नदी दिखने लगी है जिसका फायदा बालू माफिया और मिट्टी उठा रहे हैं और ग्रामीण और किसानों में भारी नाराजगी है।

    ग्रामीणों का कहना है कि यह नदी हम लोगों की जीवनस्थली है और इस प्रकार के नदी से बांध बांधे जाने से किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है खेती बर्बाद हो रही है।

    नदी फिलहाल नाले जैसे बह रही है. पानी आगे जा सके, इसके लिए ह्यूम पाइप बिछाया जा रहा है. गुर्रा नदी बहुत चौड़ी है. दोनों तरफ मिट्टी-पत्थर डाल कर बांध दिया गया।

    नदी के बीच सड़क बना दी गयी है इस प्रकार पहली बार हुआ है की नदी में सड़क बना दिया गया है इसी नदी का पानी सहना रेखा में भी जाता है।

    सिर्फ पानी आगे जाने के लिए नाला रूपी जगह छोड़कर ह्यूम पाइप लगाया जा रहा है. जानकारी हो कि डैम के डूबे क्षेत्र को बचाने के लिए करीब तीन किमी तक पश्चिम दिशा में सुवर्णरखा और गुर्रा नदी किनारे करीब 77 करोड़ रुपये से तटबंध का निर्माण हो रहा है।

    गालूडीह बराज के पास सुवर्णरखा नदी में गुर्रा नदी आकर मिली है यह संगम स्थल है।

    आसपास के क्षेत्र में भारी मात्रा में मिट्टी का खनन भी किया जा रहा है और अवैध रूप से गिट्टी बालू और पत्थर भी यहां पर स्टॉक की गई है जिसकी भी जांच करने की ग्रामीणों ने मांग की है।

    नदी को पूरी तरह से बर्बाद किया जा रहा है जिसको लेकर वन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने बताया कि ठेका कंपनी पर कार्रवाई होनी चाहिए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का किसी को हक नहीं है इसी नदी के पानी लोग पीने के नहाने के काम में और खेती के काम में लगाते हैं नदी में बांध बांधे जाने का किसी को अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

    साथ ही भारी मात्रा में अवैध रूप से मिट्टी का खनन हो रहा है उस पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।

    वही इस नदी के बीच में सड़क बना देने से कई ट्रैक्टर से बालू भी उठाव कर रहे हैं।

    किसानों का कहना है कि इस प्रकार से नदी में कोई भी सड़क नहीं बन सकता है पर्यावरण के साथ पूरी तरह से खिलवाड़ हो रही है लगातार लोग पानी के कमी से बेहाल हो रहे हैं सब्जी की खेती नहीं कर पा रहे हैं।

    सुरक्षा से भी खिलवाड़ हो रहा है सामने ही सी टी सी और सीआरपीएफ कैंप भी है इस नदी में सड़क बन जाने से वहां की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

    भाजपा नेता मनोज सिंह ने बताया इस पुलिया के कारण कभी भी कई फैक्ट्री डूब सकती है ठेकेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।

    इस गार्डवाल के निर्माण में लाखों टन अवैध पत्थर का उपयोग किया जा रहा है सरकार को भारी राजस्व की हानि हो रही है इसकी भी जांच पड़ताल की जानी चाहिए।

    मामले में जिला के नए उपायुक्त से मिलकर जांच पड़ताल करवाने की मांग करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझालमुड़ी बांटकर मनाया जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं का अनोखा अंदाज
    Next Article तटबंध निर्माण के नाम पर गुर्रा नदी से छेड़छाड़ का आरोप, ठेकेदार पर अवैध खनन और पर्यावरण बर्बादी का गंभीर आरोप

    Related Posts

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    August 3, 2026

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    August 3, 2026

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेबाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में जीत मिलने पर सुरेश झा का किया गया भव्य स्वागत

    आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

    विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ जटाशंकर पांडे का भाजपाइयों द्वारा स्वागत

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.