Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव
    जमशेदपुर झारखंड

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर: नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर द्वारा 90 दिवसीय सघन कानूनी जागरूकता अभियान की शुरुआत सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर से की गई। अभियान का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने किया।

    इस अभियान के तहत डालसा के पीएलवी (अधिकार मित्र) गांवों और स्लम बस्तियों में जाकर लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे तथा वंचित, शोषित और जरूरतमंदों की आवाज बनकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे। उद्देश्य यह है कि कोई भी व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित न रहे।

    शुभारंभ के मौके पर प्रभातफेरी निकाली गई, जो व्यवहार न्यायालय से एमजीएम गोलचक्कर, जेल चौक और साकची शीतला मंदिर होते हुए वापस न्यायालय परिसर पहुंची। रैली में न्यायिक पदाधिकारी, डालसा सचिव कुमार सौरव त्रिपाठी, लीगल एड काउंसिल, पैनल वकील, मीडियेटर, कोर्ट स्टाफ और बड़ी संख्या में पीएलवी शामिल हुए।

    प्रधान जिला जज ने कहा कि न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कानूनी सहायता के साथ-साथ जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लोगों को उनके अधिकारों के प्रति न केवल जागरूक करेगा, बल्कि उन्हें सशक्त भी बनाएगा, खासकर महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य कमजोर वर्गों को।

    अभियान के तहत मध्यस्थता, लोक अदालत और परामर्श के जरिए विवादों के समाधान को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि अनावश्यक मुकदमेबाजी कम हो और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरल व सुलभ न्याय पहुंच सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज
    Next Article गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    May 4, 2026

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    May 4, 2026

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.