Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा में बालू माफिया का तांडव: नदियों का दोहन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जादूगोड़ा में बालू माफिया का तांडव: नदियों का दोहन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में गुर्रा नदी, सुवर्णरेखा नदी, यूसील कॉलोनी शिव मंदिर, ईंटा भट्ठा और इंचड़ा छठ घाटों पर अवैध बालू खनन का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। रात होते ही बालू माफिया सक्रिय हो जाते हैं और अंधेरे का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर खनन व परिवहन करते हैं, जबकि हैरानी की बात यह है कि दिन के उजाले में भी ट्रैक्टर, हाइवा और ट्रकों से बेखौफ बालू उठाव जारी रहता है। जंगलों, स्कूलों के पास और नदी तटों पर अवैध स्टॉक प्वाइंट बनाए गए हैं, जो छापेमारी की भनक लगते ही अचानक खाली कर दिए जाते हैं। बालू की कीमतें भी आसमान छू रही हैं—10 चक्का हाइवा 20-22 हजार, 12 चक्का 28-32 हजार और 16 चक्का 38-44 हजार रुपये में बेचा जा रहा है।

     

    स्थानीय भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि बिना वैध चालान के सैकड़ों हाइवा बालू का भंडारण किया जा रहा है और इसकी शिकायत जिला खनन पदाधिकारी से की गई है। उन्होंने पुलिस और खनन विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि मोटी रकम लेकर आंखें मूंद ली जाती हैं, जिससे छापेमारी से पहले ही ट्रक सुरक्षित निकल जाते हैं। इस अवैध कारोबार से सुवर्णरेखा नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है, वहीं सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है और सड़कों पर बालू डंपिंग से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

     

    दुड़कू गांव के ग्रामीणों का कहना है कि रात से भोर तक लगातार ट्रैक्टरों की आवाजाही से उनकी नींद हराम हो गई है। विरोध करने पर बालू माफिया द्वारा धमकियां भी दी जाती हैं। इस मामले की शिकायत पोटका विधायक संजीव सरदार और जादूगोड़ा पुलिस से की गई है। हालांकि पुलिस ने दो ट्रैक्टर जब्त किए थे, लेकिन अवैध कारोबार पर अब तक लगाम नहीं लग सकी है। जिला खनन पदाधिकारी सतीश नायक ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन जमीनी स्तर पर माफियाओं का दबदबा अब भी बरकरार है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘ग्लोबल यूनिवर्सल इंडिया 2026’ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, मॉडल्स को मिलेंगे कई अवसर
    Next Article नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा पर कांग्रेस का हमला, दोहरे चरित्र का आरोप

    Related Posts

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    June 22, 2026

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.