राष्ट्र संवाद संवाददाता
सावनी साव को अंडर-15 गर्ल्स कैटेगरी में मिला 9 वां स्थान
जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से जे आर डी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित जिला अंडर -15 व अंडर – 9 ओपन और बालिका प्रतियोगिता रविवार सम्पन्न हो गया। इस प्रतियोगिता में यूसिल कॉलोनी तूरामडीह , के दो बच्चों ने भी शिरकत की,जिसमे समृद्ध शर्मा ने अंडर -9 ओपन में 10 वां और सानवी शाव ने अंडर -15 बालिका वर्ग में 9 वां स्थान प्राप्त किया। मौके पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी वत्सल सिंघानिया, जयंत कुमार भुइयां, चंदन कुमार प्रसाद, विशाल कुमार मिंज, अवधेश कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

