राष्ट्र संवाद संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में प्रचंड जीत की खुशी में गांजिया भाजपा कार्यालय में गम्हरिया मध्य प्रखंड अध्यक्ष मंगल महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाया। इस दौरान लोगों के बीच लड्डू वितरण किया गया और जमकर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव, सपन महतो, अरूप प्रधान, आजसू एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश हांसदा, श्यामापद गोराई, प्रकाश हेंब्रम, पुष्टि गोप, सागर महतो, राजू महतो, लोधी मण्डी, नारायण हेंब्रम, सुग्रीव महतो समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

