राष्ट्र संवाद संवाददाता
ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। मंगलवार सुबह मिलन चौक–सालुकडीह सड़क पर गश्ती के दौरान पुलिस ने बालू लदे एक हाइवा को जब्त किया। हालांकि वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे संदिग्ध हालत में जा रहे हाइवा को रोककर कागजात की जांच की गई, लेकिन चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसी दौरान वह वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है, वहीं कई बालू घाटों को ट्रेंच काटकर अवरुद्ध किया गया है।

