Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नौकरी और शादी की चिंता बनी मौत की वजह, चाईबासा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान
    चाईबासा झारखंड

    नौकरी और शादी की चिंता बनी मौत की वजह, चाईबासा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दुम्बीसाई गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां चाईबासा सिविल कोर्ट के सेवानिवृत्त सहायक क्लर्क चक्रधर बारी की 35 वर्षीय पुत्री शबनम बारी ने कथित रूप से डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। परिजनों के अनुसार शबनम बुधवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी, लेकिन गुरुवार सुबह जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो वह रस्सी के फंदे से लटकी मिली। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर बचाने की कोशिश की गई, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। परिजनों ने बताया कि शबनम लंबे समय से नौकरी नहीं मिलने और शादी में हो रही देरी को लेकर मानसिक तनाव में थी तथा कई बार उसने अपनी परेशानी परिवार के सदस्यों से साझा भी की थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शबनम की असामयिक मौत से दुम्बीसाई गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोग उसे मिलनसार एवं शांत स्वभाव की युवती बता रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article30 साल सेवा के बाद भी पेंशन से वंचित कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रांची नगर निगम को छह माह में भुगतान का आदेश
    Next Article ऊषा मोड़ विवाद ने पकड़ा तूल, गम्हरिया थाना में दबाव की राजनीति के आरोप से मचा हड़कंप

    Related Posts

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    August 6, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.