राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था “अन्नामृत फाउंडेशन” द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में ICSE बोर्ड 12वीं की नेशनल टॉपर शांभवी तिवारी को उनकी शानदार सफलता के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके माता-पिता को भी विशेष सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले मौजूद रहे। उन्होंने शांभवी की उपलब्धि को जमशेदपुर और झारखंड के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन के दम पर शांभवी ने युवाओं के सामने प्रेरणा पेश की है। उन्होंने विश्वास जताया कि शांभवी आगे चलकर देश की प्रसिद्ध डॉक्टर बनकर परिवार, समाज और राज्य का नाम रोशन करेंगी।
सम्मान समारोह के बाद अमरप्रीत सिंह काले ने अन्नामृत फाउंडेशन के सेंट्रलाइज्ड किचन का निरीक्षण किया और स्वच्छता एवं भोजन निर्माण व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है।
इस मौके पर फाउंडेशन के डायरेक्टर संजीत शर्मा, जनरल मैनेजर अनिल कुमार शर्मा समेत कई लोग उपस्थित रहे और शांभवी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

