Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को लगा करंट, हालत खतरे से बाहर
    जमशेदपुर झारखंड

    एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को लगा करंट, हालत खतरे से बाहर

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 8, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर : करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में शुक्रवार शाम यूजी सेमेस्टर-6 की परीक्षा देकर बाहर निकल रही एक छात्रा करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

     

    जानकारी के अनुसार तेज बारिश के कारण कॉलेज परिसर में जलजमाव हो गया था। इसी दौरान मल्टीपरपज हॉल से बाहर निकल रही छात्रा पूजा मंडल बिजली प्रवाहित होने की आशंका वाले हिस्से में पहुंच गई और करंट लगने से बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना के समय उसके साथ अन्य छात्र भी मौजूद थे।

     

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करंट लगते ही छात्रा के दांत जकड़ गए थे। मौके पर मौजूद छात्रों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे तुरंत खासमहल स्थित सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार छात्रा अब खतरे से बाहर है।

     

    घटना के बाद कॉलेज प्रशासन की लापरवाही को लेकर छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी है। छात्रों का कहना है कि बारिश के दौरान परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार
    Next Article ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के लिए भारत की अंडर-18 हॉकी टीम में नवल टाटा हॉकी अकादमी के तीन खिलाड़ी चयनित

    Related Posts

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    May 8, 2026

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    May 8, 2026

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    May 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.