राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-13 में स्थानीय पार्षद शांतनु घोष की पहल पर वार्ड की विभिन्न गलियों में साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह पूरा कार्य पार्षद अपने निजी खर्च से करा रहे हैं। साइन बोर्ड लगने से वार्डवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी सही गली और मोहल्ले तक पहुंचने में आसानी होगी। पार्षद ने बताया कि कई लोगों को वार्ड में सही पता खोजने में परेशानी होती थी, जिसे देखते हुए यह पहल शुरू की गई। स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना करते…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दिरीबुरु पंचायत के ठाकुरा गांव में शुक्रवार को आयोजित ग्राम सभा में बड़ा फैसला लिया गया। जामदा पीढ़ मानकी साजन चातोम्बा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से वर्तमान मुंडा दामु चाम्पिया को पद से विमुक्त कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि दामु चाम्पिया की गुवा सेल खदान में नौकरी लग चुकी है, जबकि पारंपरिक मानकी-मुंडा व्यवस्था के नियमों के अनुसार मुंडा पद पर रहते हुए किसी सरकारी या निजी संस्थान में नौकरी करना नियम विरुद्ध माना जाता है। ग्राम सभा में 9 मौजा के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम के सदर अस्पताल चाईबासा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और व्यवस्थित बनाने को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता, उपकरणों, ब्लड बैंक संचालन और मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर उपस्थित होकर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने तथा मरीजों और उनके परिजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी निगरानी, बिजली बैकअप और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। उपायुक्त के निर्देश पर निलंबित जन वितरण प्रणाली दुकानों के खाद्यान्न स्टॉक और अभिलेखों की विशेष जांच के दौरान खरसावां प्रखंड के दो पीडीएस दुकानदारों के यहां हजारों किलो सरकारी अनाज गायब पाया गया। जांच में ग्राम सरजाडीह के निलंबित डीलर अशोक कुमार प्रधान के यहां रिकॉर्ड के अनुसार 13,935 किलो चावल और 3,454 किलो गेहूं उपलब्ध होना चाहिए था, लेकिन निरीक्षण में स्टॉक शून्य मिला। वहीं तेलीसाई के डीलर विनोद नायक के यहां भी 15,142 किलो चावल और…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-17 स्थित प्रभात पार्क के समीप शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर जमकर हंगामा और विवाद देखने को मिला। फुटपाथी दुकानदारों के बीच शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने पार्षद से तीखी बहस भी कर दी, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा। जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा पूर्व में जारी नोटिस के बाद प्रभात पार्क से सटे कुछ दुकानदारों ने अपना…
राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर स्थित ESIC अस्पताल की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अब मजदूर संगठनों ने खुलकर मोर्चा संभाल लिया है। मजदूर हितों की लड़ाई लड़ने वाले INTUC ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और जल्द सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों की भारी कमी के कारण मजदूरों और उनके परिजनों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। भीषण गर्मी के बीच वार्डों में एयर कंडीशनर की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को भारी परेशानियों का…
डैम के पानी से किसानों की टूटी कमर, प्रति एकड़ 22 हजार तक नुकसान राष्ट्रसंवाद संवाददाता चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। बहुउद्देशीय परियोजना से बने चांडिल डैम का जलस्तर अचानक बढ़ने से आसपास के दर्जनों गांवों की रबी धान की फसल जलमग्न हो गई है। कटाई के लिए तैयार फसल खेतों में डूब जाने से किसानों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। रसुनिया पंचायत के रुआनी टोला, पिलायडीह, हाथीनादा, रसुनिया, हेवन पंचायत, काशीपुर, कल्याणपुर, धातकीडीह, अंडा, हुटू, ओड़िया तथा गुंडा पंचायत के लावा,…
राष्ट्र संवाद संवाददाता दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत चांडिल क्षेत्र में रेलवे गेट संख्या 6, 7 और 8 बंद किए जाने के बाद ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। स्थिति ऐसी हो गई है कि सिकली, कदमडीह सहित आसपास के हजारों ग्रामीण और सिंहभूम कॉलेज आने-जाने वाले करीब तीन हजार छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार रेलवे प्रशासन द्वारा गेट बंद किए जाने के बाद…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा स्थित यूसील कॉलोनी में लगातार जर्जर क्वार्टरों के छज्जे गिरने और कर्मचारियों की सुरक्षा पर मंडरा रहे खतरे को गंभीरता से लेते हुए यूसील प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है। यूसील के सीएमडी के निर्देश पर कॉलोनी के असुरक्षित क्वार्टरों की पहचान, उनकी वास्तविक स्थिति के आकलन तथा नए आवासों की आवश्यकता की समीक्षा के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। राष्ट्र संवाद में लगातार प्रकाशित खबरों के बाद प्रबंधन की सक्रियता बढ़ी है, जिससे कॉलोनीवासियों में उम्मीद जगी है कि अब वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा। गठित…
संयोजक देवानंद सिंह ने कहा समाज को संगठित कर शिक्षा, जागरूकता और राजनीतिक भागीदारी को मिलेगा नया आयाम राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि प्रगति मंच के संयोजक देवानंद सिंह ने कहा कि “नई सोच – नई दिशा” के संकल्प के साथ राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि प्रगति मंच का गठन देश के प्रत्येक राज्य एवं शहर में भूमिहार समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के बुद्धिजीवियों, प्रोफेसरों, पत्रकारों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों से व्यापक स्तर पर बातचीत हुई है। सभी लोगों ने समाज…
