राष्ट्र संवाद संवाददाता
पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह भालू के हमले में एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सादोमसाई गांव निवासी डुकाडुका पुरती सुबह करीब 5 बजे कंगिरा नदी के पास शौच के लिए गया था। इसी दौरान दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया।
युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भालुओं को खदेड़ दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांव लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया है। फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

