मासिक लोक अदालत में 97 मामलों का निपटारा, 6.58 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में मई माह के अंतिम शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 97 मामलों का निष्पादन किया गया तथा 6 लाख 58 हजार रुपये का राजस्व संग्रह हुआ।
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि लोक अदालत में 33 प्री-लिटिगेशन मामलों एवं 64 न्यायालय में लंबित मामलों की सुनवाई कर उनका आपसी सहमति से निपटारा किया गया। इसके साथ ही विभिन्न मामलों से कुल 6.58 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय, जमशेदपुर में 6 बेंच तथा घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में 4 बेंचों का गठन किया गया था। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को सुलभ, त्वरित एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराया गया।

