राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा में रविवार को आयोजित बीएड., एमएड. एवं बीपीएड. संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार स्वयं मैदान में उतरे। उन्होंने मांगीलाल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय तथा पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, पंखों की उपलब्धता, बैठने की व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों के सामान रखने की सुविधाओं की जांच की तथा केंद्राधीक्षकों को सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में आयोजित पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान के प्रथम सत्र का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, कार्यकर्ता विकास एवं जनसंपर्क को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो तथा पूर्वी सिंहभूम भाजपा प्रभारी दिनेश कुमार सहित जिले के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
राष्ट्र संवाद संवाददाता ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र में चार महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत लंबित आधारभूत संरचना संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में ईचागढ़ प्रखंड के टीकर गांव में करकरी नदी पर टीकर पुल, चांडिल प्रखंड में एनएच-33 से जयदा मंदिर जाने वाले मार्ग पर पुल, कुकड़ू प्रखंड के बड़ालापांग व सम्पतडीह गांव के बीच शोभा नदी पर पुल तथा नीमडीह प्रखंड के लावा में पुल निर्माण की मांग की गई…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल अनुमंडल के नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) नितिन शिवम गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने के बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में निवर्तमान एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई दी। विकास राय का स्थानांतरण गढ़वा हो गया है। प्रधान लिपिक प्रदीप महतो की अगुवाई में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विकास राय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने विकास राय को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान चांडिल अंचल अधिकारी प्रदीप महतो…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह भालू के हमले में एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सादोमसाई गांव निवासी डुकाडुका पुरती सुबह करीब 5 बजे कंगिरा नदी के पास शौच के लिए गया था। इसी दौरान दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भालुओं को खदेड़ दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांव लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया है। फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर बताई…
राष्ट्र संवाद संवाददाता गंगा के पावन तट अस्सी घाट पर संध्या का दृश्य उस समय कला और अध्यात्म से आलोकित हो उठा, जब गम्हरिया के प्रसिद्ध युवा कथक कलाकार तरित सरकार ने प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन “घाट-संध्या” में अपनी एकल प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वाराणसी जिला प्रशासन द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से “सुबह-ए-बनारस” श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में तरित सरकार ने अपनी सधी हुई साधना, परिपक्व तकनीक और भावपूर्ण अभिव्यक्ति से कथक को एक नई ऊँचाई प्रदान की। उन्होंने प्रस्तुति का आरंभ शिव वंदना से किया, जिसमें काशी के अधिष्ठाता भगवान शिव को…
राष्ट्र संवाद संवाददाता कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरूडीह पंचायत में अवैध देशी शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब निर्माण केंद्र को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में जावा महुआ और शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री नष्ट कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसपी के निर्देश पर कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू के नेतृत्व में शनिवार सुबह में बुरूडीह पंचायत स्थित नदी किनारे नया घाट एवं नई पुलिया के समीप औचक छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने मौके से करीब 250…
राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रखंड सभागार में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों और आवश्यक दस्तावेजों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ स्तरीय एजेंट एवं बूथ स्तरीय अधिकारी समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे। बैठक में मुख्य रूप…
राष्ट्र संवाद संवाददाता यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉक्टर कचम आनंद राव एवं अधिकारी एस. के. सेनगुप्ता, डीजीएम (इंस्टमेंटेशन] एचओडी [मिल] के साथ क्रमशः 27 एवं 28 मई 2026 को यूसीआईएल अस्पताल, जादूगोड़ा तथा मिल कैंटीन, जादूगोड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न विभागों एवं सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा साफ-सफाई एवं हाउसकीपिंग में सुधार के निर्देश दिए गए। डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं एवं आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। सीएमडी ने अस्पताल कर्मियों एवं मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य…
राष्ट्र संवाद संवाददाता हाता जादूगोड़ा मुख्य पथ से भुजुडीह भाया पोटका ब्लॉक ऑफिस तक पथ का विशेष मरमति कार्य का शिलान्यास लगभग एक साल से अधिक समय हो गया है, इसका शिलान्यास,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो ,विधायक संजीव सरदार, मंत्री दीपिका पांडे के द्वारा किया गया ऑनलाइन ये बहुत ही महत्यपूर्ण पथ है पोटका प्रखंड के 34 पंचायत के जनता के साथ साथ नेता,जिला प्रशासन और प्रखंड के पधाधिकारियो का रोज का आना जाना है। लेकिन शिलान्यास के बाद भी अभी तक मरमत करण का काम नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती है विशेष कर…
