रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-17 स्थित प्रभात पार्क क्षेत्र में बढ़ती अव्यवस्था, नशाखोरी और कथित अवैध उगाही के खिलाफ वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने मोर्चा खोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक Champai Soren से उनके झिलिंगगोड़ा स्थित आवास पर मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। नीतू शर्मा ने बताया कि पार्क, जो लोगों के घूमने-फिरने और मनोरंजन का प्रमुख स्थल है, उसके आसपास संचालित कुछ दुकानों के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग दुकानदारों को भयभीत कर अवैध वसूली करते…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता कुकड़ू प्रखंड के मौजा सपादा में प्रस्तावित बालू घाट संचालन को लेकर आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया। ग्राम प्रधान बासुदेव सिंह मुंडा की अध्यक्षता तथा कुकड़ू अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी की उपस्थिति में हुई बैठक में ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि बालू घाट क्षेत्र का सीमांकन होने तक किसी भी प्रकार का बालू उठाव नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में जिला खनन विभाग की ओर से ई-नीलामी के माध्यम से चयनित एजेंसी गो-क्वेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता द्वारा घाट संचालन के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल मानवाधिकार सुरक्षा एवं संगठन के सदस्यों ने नवपदस्थापित नीमडीह थाना प्रभारी दिलसन बिरूआ का स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष समीर दास के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने थाना प्रभारी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था, सामाजिक समरसता एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर थाना प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। थाना प्रभारी दिलसन बिरूआ ने संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का…
राष्ट्र संवाद संवाददाता दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण होरिया द्वारा बुधवार को कांड्रा स्टेशन का दौरा कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं का जायजा लेकर समीक्षा किया। अपने दौरे के क्रम में डीआरएम ने भीषण गर्मी के मद्देनजर स्टेशन पर किए गए पेयजल व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा के लिए इंतजामों की भी समीक्षा की और अधिकारियों से वर्तमान सुविधाओं के साथ-साथ भविष्य में प्रस्तावित विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के पश्चात डीआरएम तरुण होरिया ने कहा कि कांड्रा जंक्शन के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स की ओर से कांड्रा बाजार में 500 औषधीय एवं फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों को अमरूद, पपीता, कटहल, अनार, आंवला, तुलसी आदि का पौधा उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित आनन्दमार्ग प्रचारक संघ कोलकाता प्रक्षेत्र के सचिव आचार्य प्रभद्रानन्द अवधूत ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति की सुकुमार, सुन्दर और सुखदायक सन्तानें मानी जा सकती हैं। इनके माध्यम से प्रकृति अपने अन्य पुत्रों, मनुष्यों तथा अन्य सभी तरह के जीवों…
राष्ट्र संवाद संवाददाता यूसील की अति संवेदनशील भाटिन माइंस में सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर 1 जून को कैंटीन का उद्घाटन कर दिया गया। उद्घाटन समारोह में करीब 20 बाहरी लोगों को माइंस परिसर के अंदर बुलाया गया, जो सीधे तौर पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उद्घाटन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूसील प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इसे माइंस की सुरक्षा में बड़ी सेंध माना जा रहा है। मामला सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने इसकी शिकायत यूसील प्रबंधन के साथ-साथ पीएमओ कार्यालय में भी कर दी। शिकायत के बाद यूसील प्रबंधन…
राष्ट्र संवाद संवाददाता ग्राम पंचायत हल्दीपोखर पूर्वी की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को पत्र लिखकर हरिणा मेला में बंदोबस्ती कराने की मांग की है। मुखिया ने पत्र में बताया कि कोल्हान क्षेत्र के मुकतेश्वर धाम के पास दशकों से लगने वाला हरिणा मेला पिछले 2-3 वर्षों से वन विभाग की लापरवाही के कारण इसका बंदोबस्ती बंद है। इससे झारखंड सरकार को हर साल लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। पत्र में गंभीर आरोप मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने आरोप लगाया कि मेले की अवधि में झारखंड, बंगाल, ओडिशा के कुछ…
राष्ट्र संवाद संवाददाता भीषण गर्मी के बीच पोटका प्रखंड की डोमजूड़ी पंचायत में ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए मुखिया अनीता मुर्मू ने विशेष पहल शुरू की है। पंचायत क्षेत्र के खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। मुखिया अनीता मुर्मू ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की राशि से पंचायत के विभिन्न गांवों में खराब चापाकलों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। अब तक डूंगरीडीह, बारेडीह और खुर्शी गांव में कुल 13 चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें उपयोग योग्य…
राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड का प्रसिद्ध आस्था स्थल मां रंकिनी मंदिर ठेकेदार की लापरवाही की भेंट चढ़ता दिख रहा है। मंदिर की चारदीवारी निर्माण के नाम पर खोदे गए गहरे गड्ढे 4 महीने से खुले पड़े हैं। काम की धीमी रफ्तार से मंदिर परिसर धंसने की कगार पर पहुंच गया है। तस्वीर बयां कर रही हकीकत मौके की तस्वीर साफ दिखाती है कि मंदिर के ठीक सामने में नींव के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। सरिया और बांस-बल्लियां बिखरी पड़ी हैं। पास में ही पूजा सामग्री और कचरे का अंबार लगा है। बारिश का पानी गड्ढों में…
राष्ट्र संवाद संवाददाता कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर वार्ड संख्या-5 स्थित मजार लाइन के पास मंगलवार दोपहर रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। घटना में ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-20 निवासी जदयू नेता अफसर नवाज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल अफसर नवाज ने बताया कि वह वार्ड संख्या-5 स्थित अपनी रजिस्ट्री जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। मंगलवार दोपहर वह किसी काम से हार्डवेयर दुकान गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें सूचना…
