Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नीमडीह थाना परिसर में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पौधारोपण मानव जीवन के लिए अमूल्य है। पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ लोगों को शुद्ध वायु प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण बनाने का संदेश दिया गया। मौके पर स्थानीय समाजसेवी,पुलिसबल उपस्थित थे.

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल दलमा वन्य प्राणी पश्चिमी प्रक्षेत्र के मकुलाकोचा में विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को पौधा कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने बरगद व कटहल का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में इको विकास समिति की महिलाओं के बीच सिलाई मशीन, इमरजेंसी लाइट्स और प्रदूषण नियंत्रण चूल्हा का वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मौके पर डीएफओ सवा आलम अंसारी, रेंजर दिनेश चंद्रा, काबलु महतो समेत वन विभाग के अधिकारी,…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जेईई एडवांस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने पर छात्र श्रेष्ठ गुप्ता को मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी अशोक अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। अशोक अग्रवाल ने श्रेष्ठ गुप्ता को अंगवस्त्र पहनाकर एवं मां सरस्वती का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। कड़ी मेहनत और लगन से ही बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। सम्मान पाकर श्रेष्ठ गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान उनके माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद का फल है। उन्होंने भविष्य में इंजीनियरिंग के…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड राज्य कुश्ती संघ की ओर से आगामी 7 व 8 जून को बोकारो में होने वाले राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सरायकेला खरसावां जिला कुश्ती संघ के बैनर तले शुक्रवार को चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को गम्हरिया के टायो कॉलोनी में आयोजित कुश्ती खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता के मौके पर बतौर अतिथि जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव अखिलेश्वर प्रसाद, विशिष्ट अतिथि सुरेश नारायण चौधरी, प्रणव रॉय, भारतीय ट्राइबल मार्शल आर्ट झारखंड के महासचिव सह सरायकेला खरसावां जिला हॉकी संघ के सचिव अमित कुमार मोदक आदि उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां, कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में जमीन विवाद के दौरान हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पश्चिम बंगाल के बड़ा बाजार क्षेत्र से दबोचा गया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उक्त आशय की जानकारी चांडिल एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार ने आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने जानजारी देते हुए बताया 2 जून को इस्लामनगर में जमीन का कार्य करा रहे अफसर नवाज पर जानलेवा हमला किया गया था। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें मारने की नीयत से फायरिंग की थी। घटना के बाद पीड़ित…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट-5, कोलाबीरा में वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कंपनी द्वारा 105 पौधों का रोपण किया गया तथा कर्मचारियों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया। इस वृक्षारोपण अभियान का संयुक्त रूप से उद्घाटन कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी शक्ति सेनापति, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी भूपेंद्र लोधी तथा प्लांट हेड कृष्ण कुमार झा ने किया। उसके…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा के सार्वजनिक दुर्गा पूजा मोड पंडाल के मैदान में जिला के ग्राम प्रधान जुगल सिंह सरदार की अध्यक्षता में एक बैठक की गई इस बैठक में विद्युत विभाग के ठेकेदार मंडल कंस्ट्रक्शन के द्वारा अंडर केबलिंग किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधान से ग्रामीणों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया ।इसमें मंडल कंस्ट्रक्शन के सुपरवाइजर विपिन चौहान भी शामिल थे एवं ग्राम प्रधान के द्वारा कंस्ट्रक्शन कंपनी से लिखित लिया गया कि एक महीने के अंदर पूरे काम को कंप्लीट कर लिया जाएगा ,साथ ही साथ सुरक्षा की व्यवस्था…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस के दिन ही राखा कॉपर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि साउथ वेस्ट माइनिंग कंपनी द्वारा यहां सैकड़ों हरे-भरे पेड़ काट दिए गए। इससे नाराज ऊपर रु वाम गांव के ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि 5 जून को पूरी दुनिया पर्यावरण बचाने का संकल्प ले रही थी, वहीं कंपनी ने दिनदहाड़े दर्जनों साल पुराने पेड़ों पर आरी चलवा दी। कटे गए पेड़ों में आम, महुआ, नीम और पीपल जैसे छायादार व फलदार पेड़ शामिल हैं।…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता बोलानी टाउनशिप स्थित डी ए भी पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसद मे विभिन्न प्रकार के पौधै लगाकर पर्यावरण बचाने एवं प्लास्टिक का बहिष्कार कर पर्यावरण की रक्षा जैसे संकल्प लिया इस अवसर पर एनसीसी के दर्जनों कैडेट्स के साथ साथ विद्यालय के शिक्षक सह एनसीसी अधिकारी प्रीति रंजन नंदा एवं विद्यालय के कर्मचारियों तथा शिक्षक उपस्थित रहकर वृक्षारोपण किया।

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड के डोमजूरी पंचायत भवन में शुक्रवार को पर्यावरण दिवस के साथ साथ पंचायत के टॉप टेन विद्यार्थियों के लिए एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत की मुखिया अनीता मुर्मू, उप मुखिया जय गोपाल दास, ग्राम प्रधान अमीन दास, हरिपद मुर्मू, सुभद्रा दास, सुनील दास, हल धर दास, बबलू दास अतिथि के रूप में मनचासीन थे। सर्वप्रथम पंचायत भवन परिसर में मुखिया अनीता मुर्मू ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। इसके बाद सम्मान समारोह शुरू हुआ। वन टू टेन सभी छात्र छात्राओं को अतिथियों के द्वारा सम्मान पत्र तथा पूर्व…

Read More