राष्ट्र संवाद संवाददाता
जेईई एडवांस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने पर छात्र श्रेष्ठ गुप्ता को मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी अशोक अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया।
अशोक अग्रवाल ने श्रेष्ठ गुप्ता को अंगवस्त्र पहनाकर एवं मां सरस्वती का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। कड़ी मेहनत और लगन से ही बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
सम्मान पाकर श्रेष्ठ गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान उनके माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद का फल है। उन्होंने भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बेहतर कर देश सेवा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्रेष्ठ के दादाजी जय नारायण गुप्ता को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।
सम्मान करने के दौरान जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य सुशील अग्रवाल एवं परिजनों में उनकी मां श्वेता गुप्ता और बहन श्रेया गुप्ता भी शामिल थी।

