राष्ट्र संवाद संवाददाता
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नीमडीह थाना परिसर में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
थाना प्रभारी ने कहा कि पौधारोपण मानव जीवन के लिए अमूल्य है। पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ लोगों को शुद्ध वायु प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण बनाने का संदेश दिया गया। मौके पर स्थानीय समाजसेवी,पुलिसबल उपस्थित थे.

