राष्ट्र संवाद संवाददाता
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टाटा स्टील गम्हरिया के ईडीआईसी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य मानव संसाधन प्रबंधक इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट राशिद जाफरी के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में टीजीएस सेफ्टी से मुकेश कुमार, मनोज मंडल, यूनियन के दिनेश उपाध्याय, टीएसयूआईएसएल (हॉर्टिकल्चर) विभाग के अनुराधा महापात्रा, सरोज चौधरी, चिंतामोनी मोहराना, प्रवीर पात्रा, हेड ईडीआईसी अरुण कुमार, एडमिन टीम से आशीष कुमार शर्मा सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने मैं ईडीईसी टीम के डॉ.सुनील कुमार शर्मा, सुबोध कुमार चौधरी, रवि कुमार सिंह, नवीन कुमार, रीना आदि का योगदान रहा।

