रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मतदान केंद्र संख्या 164 एवं 166 के लिए नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किए जाने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, गम्हरिया द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि मतदान केंद्र संख्या 164 के लिए नियुक्त मध्य विद्यालय उत्तमडीह…
Author: Aman Ojha
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब सीबीआई ने पहले ही उनके कथित करीबी और बिचौलिए अजय मिश्रा को एक अवैध वेंडर से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। सूत्रों के अनुसार, पिछले लगभग पांच महीनों से थाना प्रभारी के खिलाफ लगातार भ्रष्टाचार और अवैध वसूली से संबंधित शिकायतें सीबीआई को प्राप्त हो…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड अंतर्गत डोमजूरी पंचायत के मुखिया अनीता मुर्मू ने यूसिल के नरवा प्रोजेक्ट कार्मिक प्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपकर तीन मुद्दों पर अविलंब विचार करने की मांग की है। मुखिया श्री मति मुर्मू ने ज्ञापन में कहा है कि राजदोहा पंचायत के गुर्रा नदी पर अवस्थित बड़ा पुलिया के दोनों साइड में ऊंचा करके जाली लगाया जाए। आजकल आए दिन तनाव ग्रस्त होकर लड़का या लड़की नरवा पुलिया से नदी में कूदकर आत्म हत्या के शिकार हो रहे है। जिससे उनका परिवार बिगड़ रहा है। मानगो पुलिया पर भी इसी तरह की घटना के बाद जाली…
राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा बड़बिल तहसील के बलानी थाना क्षेत्र के डब्ल्यू हार्टिग चौक से कुछ ही दुरी पर बीते गुरुवार शाम लगभग 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलानी से बड़बिल जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से बोलानी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बलानी पुलिस अस्पताल पहुंची और केस नंबर 91/26 दर्ज…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र स्थित चलियमा के रुंगटा स्टील प्लांट में कार्य के दौरान गंभीर रूप से झुलसे ठेका मजदूर रतन घोष की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों, सहकर्मियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक रतन घोष की फाइल फोटो मृतक रतन घोष जमशेदपुर के परसुडीह निवासी थे और उनकी उम्र लगभग 48 वर्ष बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार बीते 31 मई को रुंगटा स्टील प्लांट में कार्य के दौरान वे गर्म तरल पदार्थ की चपेट…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चाकुलिया स्थित जियो टावर में चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक युवक एवं एक नाबालिग को चोरी किए गए केबल के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 को जियो टावर से केबल चोरी करते हुए रजनीश कुमार सिंह (24 वर्ष) एवं एक नाबालिग लड़के को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। रजनीश कुमार सिंह स्थायी पता बेलागंज थाना क्षेत्र, गया (बिहार) तथा वर्तमान पता जुगसलाई, राजस्थान सेवा सदन के निकट, पूर्वी सिंहभूम बताया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कुकड़ू का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर, विभिन्न विभागों के कक्षों, अभिलेखों एवं पंजियों के रख-रखाव, कर्मियों की उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जन शिकायतों एवं लंबित आवेदनों के निष्पादन की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजनों से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। अपर उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जनता…
राष्ट्र संवाद संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टाटा स्टील गम्हरिया के ईडीआईसी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य मानव संसाधन प्रबंधक इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट राशिद जाफरी के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में टीजीएस सेफ्टी से मुकेश कुमार, मनोज मंडल, यूनियन के दिनेश उपाध्याय, टीएसयूआईएसएल (हॉर्टिकल्चर) विभाग के अनुराधा महापात्रा, सरोज चौधरी, चिंतामोनी मोहराना, प्रवीर पात्रा, हेड ईडीआईसी अरुण कुमार, एडमिन टीम से आशीष कुमार शर्मा सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने मैं ईडीईसी टीम के डॉ.सुनील कुमार…
राष्ट्र संवाद संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नीमडीह थाना परिसर में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पौधारोपण मानव जीवन के लिए अमूल्य है। पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ लोगों को शुद्ध वायु प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण बनाने का संदेश दिया गया। मौके पर स्थानीय समाजसेवी,पुलिसबल उपस्थित थे.
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल दलमा वन्य प्राणी पश्चिमी प्रक्षेत्र के मकुलाकोचा में विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को पौधा कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने बरगद व कटहल का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में इको विकास समिति की महिलाओं के बीच सिलाई मशीन, इमरजेंसी लाइट्स और प्रदूषण नियंत्रण चूल्हा का वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मौके पर डीएफओ सवा आलम अंसारी, रेंजर दिनेश चंद्रा, काबलु महतो समेत वन विभाग के अधिकारी,…
