Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी प्रखंड की जादूगोड़ा थाना तेरेगा पंचायत में कुमीरमूढ़ी से गाजुडीह तक बनने वाली सड़क अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। करोड़ों की लागत वाली इस सड़क का काम शुरू ही नहीं हुआ। नाराज ग्रामीणों ने जादूगोड़ा-मुसाबनी मुख्य मार्ग जाम करने की चेतावनी दी है। 6 अप्रैल 2025 को हुआ था शिलान्यास मुख्यमंत्री ग्रामीण सुदृढ़ीकरण योजना के तहत इस सड़क का शिलान्यास सूबे के तत्कालीन नेता स्व. रामदास सोरेन ने किया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जर्जर रास्ते से छुटकारा मिलेगा। मगर 1 साल बाद भी हालात जस के तस हैं। …

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) के लेखा विभाग की धीमी कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बिल पास होने के बाद भी महीनों से भुगतान नहीं मिलने से छोटे-बड़े ठेकेदारों में भारी नाराजगी है। कई ठेकेदारों ने काम बंद करने की चेतावनी दी है। क्या है पूरा मामला ठेकेदार संघ के अनुसार सिविल, मैकेनिकल और सप्लाई वर्क से जुड़े 40 से ज्यादा ठेकेदारों का करीब करोड़ रुपये का भुगतान फंसा हुआ है। कुछ बिल तो 6 महीने से लेखा विभाग में पड़े हैं। ठेकेदार ने बताया, “मजदूरों को पगार देनी…

Read More

समाज और संगठन के प्रति उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा : संजीव सरदार राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका/जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत कूदादा ग्राम निवासी स्वर्गीय दशरथ बेसरा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और स्व. दशरथ बेसरा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और झामुमो नेताओं ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। संघर्ष, सेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए याद किए गए दशरथ बेसरा श्रद्धांजलि सभा…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  पोटका। पोटका प्रखंड की कोवाली पंचायत अंतर्गत पीतीदीरी गांव में 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत पंचायत निधि से बनने वाले स्नान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रभारी मुखिया काजल बारीक ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, मनोज सरदार, पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र महतो, ग्राम प्रधान सीताराम महतो, मुखिया प्रतिनिधि सचिन बारीक, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सोनका महतो, रत्नाकर महतो, राम कृष्ण महतो, नीलू महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। मौके पर प्रभारी मुखिया काजल बारीक ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता सड़क निर्माता कंपनी जेएआरडीसीएल के सफाई मजदूर ने अपने मार्च महीने का बकाया वेतन तथा वेतन बढ़ोतरी व अन्य मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल पर चले गए। इससे पूर्व मजदूरों ने झारखंड मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सुनील गोराई से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी। हड़ताल के प्रथम दिन मज़दूर नेता सुनील गोराई के नेतृत्व में कांड्रा मोड़ स्थित टॉल प्लाजा कार्यालय पहुंचकर मज़दूरों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। इस मौके पर गोराई ने बताया कि हड़ताली मज़दूरों की मांगे पूरी नहीं होने…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी एवं प्रख्यात कथक कलाकार तड़ित सरकार ने एक बार फिर वाराणसी की ऐतिहासिक धरती पर अपनी कला का जादू बिखेरा। गुरु संदीप बोस एवं सौविक चक्रवर्ती के शिष्य तरित सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं गेल के सहयोग से आयोजित प्रतिष्ठित सांस्कृतिक समारोह ‘काशी वंदन’ में नमो घाट पर एकल कथक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। गंगा तट की अनुपम छटा के बीच तरित सरकार ने भगवान शिव को समर्पित शिव वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने राग मालकौंस में निबद्ध सर्गम के माध्यम से तीनताल में…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत पड़ने वाले कांड्रा स्टेशन पर कोरोना काल के समय से बंद पड़ी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को पुनः शुरू करने की मांग अब आंदोलन का रूप लेती जा रही है। स्थानीय दैनिक यात्रियों, व्यवसायियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सीधे दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से अब सवाल करने लगी है कि आखिर कब तक कांड्रा की जनता को उनके हक के ठहराव से वंचित रखा जाएगा? स्थानीय लोगों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमण रोकने के नाम पर कांड्रा जंक्शन पर कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम के राखामाइंस बाजार मैदान में 12-13 जून को आयोजित होने वाले ‘विशाल रेड रोज बुगी बुगी डांस धमाका एवं दो दिवसीय विराट मुर्गा पाड़ा’ कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पोस्टर के जरिए खुलेआम मुर्गा पाड़ा यानी मुर्गों की लड़ाई का आयोजन और नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है। कानून को ठेंगा भारत में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मुर्गा पाड़ा पूरी तरह गैरकानूनी है। सुप्रीम कोर्ट भी इस पर रोक लगा चुका है। इसके बावजूद आयोजकों ने बेखौफ होकर दिनांक, समय और 4001 व 3001 रुपये के पुरस्कार तक…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता मारवाड़ी महिला मंच की ओर से जादूगोड़ा इसमें 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में 12वीं कक्षा के टॉपर यश अग्रवाल और आदर्श गुप्ता तथा 10वीं की टॉपर तेजल कावंटिया को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किए गए। वही जे ई एडवांस्ड में सफल होने पर श्रेष्ठ गुप्ता को भी मारवाड़ी महिला मंच जादूगोड़ा शाखा के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंच की अध्यक्ष लता अग्रवाल ने कहा कि बच्चे हमारे समाज का भविष्य हैं। इनकी मेहनत को…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  15 जून से शुरू होगा कोल्हान का सबसे बड़ा पाँच दिवसीय धार्मिक मेला, एक लाख लोगो के पहुचने की उम्मीद, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर रोजो संक्रांति के उपलक्ष्य में आगामी 15 जून से मुक्तेश्वर धाम हरिणा में आयोजित होने वाले कोल्हान के सबसे बड़े धार्मिक मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला शुभारंभ से चार दिन पूर्व बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ मेला एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को…

Read More