राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड मानवाधिकार संघ, जमशेदपुर द्वारा बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मिर्जाडीह गांव के समीप चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन एवं आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को चांडिल स्थित एक होटल में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान विस्थापित मुक्ति वाहिनी एवं दलमा क्षेत्र ग्राम सभा सुरक्षा मंच, कोल्हान ने संयुक्त रूप से आंदोलन को नैतिक समर्थन देने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि मिर्जाडीह क्षेत्र में चल रहा आंदोलन स्थानीय लोगों के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, विस्थापन संबंधी समस्याओं तथा सार्वजनिक संसाधनों पर ग्रामीणों के अधिकारों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि गांव के सार्वजनिक तालाब…
Author: Aman Ojha
नशा मुक्त समाज बनाने का लोग संकल्प ले:::अनीता मुर्मू प्रखंड के डोमजूडी पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय राजदोहा में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों के लिए नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं मादक द्रव्यों की रोकथाम विषय पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया अनीता मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में मुखिया अनीता मुर्मू ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। नशा मुक्ति अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम, प्रभावित लोगों के उपचार तथा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पटमदा प्रखंड की ओड़िया पंचायत अंतर्गत कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खदान के विरोध में ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को सैकड़ों महिला-पुरुषों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर खनन परियोजना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 5.90 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित खदान के आसपास अंतरराष्ट्रीय बागीचा, आंगनबाड़ी केंद्र, आवासीय घर और जाहेरथान स्थित हैं। उनका आरोप है कि खदान संचालन के दौरान होने वाले विस्फोट, धूल और प्रदूषण से ग्रामीणों के स्वास्थ्य, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंच सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम…
राष्ट्र संवाद संवाददाता भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत देने के लिए सरायकेला-खरसावां पुलिस ने नई पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत ट्रैफिक जवानों को विशेष बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराई है। इस जैकेट में लगे छोटे पंखे अंदर ठंडी हवा का संचार करते हैं, जिससे तेज धूप और गर्मी में भी जवानों को राहत मिलती है। एसपी ने बताया कि फिलहाल यह एक प्रायोगिक पहल है। इसके सकारात्मक परिणाम मिलने पर अन्य पुलिसकर्मियों को भी यह सुविधा देने के लिए पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा।…
सरायकेला के इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन को झारखंड सरकार की मान्यता अब आर्थिक तंगी नहीं बनेगी उच्च शिक्षा में बाधा, आसानी से एडमिशन ले सकेंगे छात्र राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला : कोल्हान प्रमंडल के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी है। सरायकेला स्थित इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन (Institute for Education) को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए चयनित किया गया है। खास बात यह है कि कोल्हान विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले कॉलेजों और पूरे कोल्हान प्रमंडल (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) में यह पहला और फिलहाल एकमात्र कॉलेज है, जिसे इस योजना…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सड़क निर्माता कंपनी जे एआरडीसीएल के सफ़ाई कर्मियों द्वारा बकाए वेतन का भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार से आयोजित हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान गुरुवार को मजदूर नेता सुनील गोराई के नेतृत्व सफाईकर्मियों ने कांड्रा टोल के समीप स्थित कार्यालय के धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने प्रबंधन के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी कर अपना रोष प्रकट किया। इस मौके पर सफाईकर्मियों ने बताया कि प्रबंधन शीघ्र वार्ता कर उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लेती है तो वे कांड्रा टॉल को बंद कराने पर बाध्य होंगे। धरना स्थल पर यूनियन नेता गणेश…
राष्ट्र संवाद संवाददाता कोल्हान राजद की ओर से गम्हरिया स्थित श्रीराम डिवाइन इंग्लिश स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 79वाँ जन्मदिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर अपने प्रिय नेता लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने किया। इस मौके पर उपस्थित राजद प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम यादव तथा महासचिव कमलदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन का मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जिला उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन के सहयोग को लेकर आम लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नियम लागू होने के बावजूद सुवर्णरेखा नदी से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन और परिवहन जारी है। रात के समय भारी वाहनों, ट्रैक्टरों तथा टिप ट्रेलरों के माध्यम से बालू की ढुलाई खुलेआम की जा रही…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल सरायकेला-खरसावां: जिले में उपयुक्त के निर्देश पर अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में खनन विभाग और कपाली ओपी की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात कपाली ओपी क्षेत्र के पुडिसिली चौक में वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बालू लदे ट्रेलर (संख्या JH01FQ5184) को रोका गया। अधिकारियों ने वाहन चालक से बालू परिवहन से संबंधित वैध कागजात की मांग की, लेकिन चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने नियमानुसार वाहन को जब्त कर सुरक्षार्थ कपाली ओपी में रख दिया। मामले में आगे…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत गोरांगकोचा स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में चोरी की घटना सामने आई है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच एवं चोरी गए सामानों की बरामदगी की मांग की गई है। आवेदन के अनुसार, 11 जून 2026 की सुबह लगभग 6:30 बजे विद्यालय पहुंचने पर पाया गया कि कार्यालय में लगा चैनल गेट का ताला अज्ञात चोरों द्वारा तोड़ दिया गया था। इसके बाद विद्यालय परिसर की जांच करने पर पता चला कि कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण उपकरण चोरी हो गए हैं। चोरी गए सामानों…
