राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत गोरांगकोचा स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में चोरी की घटना सामने आई है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच एवं चोरी गए सामानों की बरामदगी की मांग की गई है।
आवेदन के अनुसार, 11 जून 2026 की सुबह लगभग 6:30 बजे विद्यालय पहुंचने पर पाया गया कि कार्यालय में लगा चैनल गेट का ताला अज्ञात चोरों द्वारा तोड़ दिया गया था। इसके बाद विद्यालय परिसर की जांच करने पर पता चला कि कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण उपकरण चोरी हो गए हैं।
चोरी गए सामानों में एक एचपी कंपनी का डेस्कटॉप कंप्यूटर, जेब्रॉनिक्स म्यूजिक सिस्टम, दो माइक्रोफोन, टेम्परेचर मशीन तथा अन्य आवश्यक सामग्री शामिल हैं। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि घटना से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हुए हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की पहचान करने तथा चोरी गए सामानों की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

