Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला पुलिस की नई पहल, ट्रैफिक जवानों को मिलेगी बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सरायकेला पुलिस की नई पहल, ट्रैफिक जवानों को मिलेगी बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 12, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत देने के लिए सरायकेला-खरसावां पुलिस ने नई पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत ट्रैफिक जवानों को विशेष बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराई है। इस जैकेट में लगे छोटे पंखे अंदर ठंडी हवा का संचार करते हैं, जिससे तेज धूप और गर्मी में भी जवानों को राहत मिलती है।

     

    एसपी ने बताया कि फिलहाल यह एक प्रायोगिक पहल है। इसके सकारात्मक परिणाम मिलने पर अन्य पुलिसकर्मियों को भी यह सुविधा देने के लिए पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रत्येक जैकेट की कीमत लगभग 3500 रुपये है।

     

    उन्होंने कहा कि जिला पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक और हाईटेक बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मई माह में मोटर वाहन अधिनियम के तहत करीब 33 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में भी विभिन्न क्षेत्रों से जुर्माना वसूलकर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर आगे भी विशेष अभियान जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोल्हान में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए पहला और एकमात्र कॉलेज बना इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन
    Next Article कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खदान का ग्रामीणों ने किया विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    इप्टा के प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय को लेकर विधायक सोमेश सोरेन को सौंपा ज्ञापन

    June 12, 2026

    मिर्जाडीह आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन, चांडिल में पत्रकार वार्ता कर संगठनों ने किया नैतिक सहयोग का आह्वान

    June 12, 2026

    चांडिल में आदिवासी महिला से पुलिस की बदसलूकी का आरोप, एसआई पर मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

    June 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इप्टा के प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय को लेकर विधायक सोमेश सोरेन को सौंपा ज्ञापन

    मिर्जाडीह आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन, चांडिल में पत्रकार वार्ता कर संगठनों ने किया नैतिक सहयोग का आह्वान

    चांडिल में आदिवासी महिला से पुलिस की बदसलूकी का आरोप, एसआई पर मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

    उत्क्रमित उच्च विद्यालय में नशा से दुष्प्रभाव एवं रोकथाम पर जागरूकता सत्र आयोजित

    कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खदान का ग्रामीणों ने किया विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    सरायकेला पुलिस की नई पहल, ट्रैफिक जवानों को मिलेगी बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट

    कोल्हान में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए पहला और एकमात्र कॉलेज बना इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन

    किशोरों को मर्दानगी व जेंडर पर प्रशिक्षण

    जमशेदपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, जागरूकता रथ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी

    बोकारो में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 365 बोतल शराब-बियर जब्त, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.