राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर प्रखंड की लुवाबासा पंचायत अंतर्गत धानचाटानी गांव में सांसद निधि से स्वीकृत ग्राम चौपाल निर्माण कार्य का शिलान्यास जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने विधिवत नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि ग्राम चौपाल गांव की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र होती है। इसके निर्माण से ग्रामीणों को बैठकों, जनसुनवाई, सामाजिक कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न आयोजनों के लिए एक बेहतर एवं सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। इससे गांव में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा तथा सामाजिक…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता मार्च से चल रहे विवाद पर आखिरकार विराम लग गया। झामुमो के पूर्व मुख्य संयोजक व पूर्व जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी के आंदोलन के बाद UCIL ने बड़ा फैसला लिया है। अब परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ और तुरामडीह की सभी यूनिटों में गैर-UCIL कर्मी, विस्थापित और गरीब परिवारों के बच्चों का भी बाल वाटिका वन से लेकर स्टैंडर्ड वन तक मुफ्त दाखिला होगा। कर्मचारियों तक सीमित था दाखिला अब तक बाल वाटिका वन में सिर्फ UCIL कर्मचारियों के बच्चों का ही नामांकन होता था। मार्च में कंपनी प्रबंधन ने LKG, UKG और…
राष्ट्र संवाद संवाददाता कांड्रा रेलवे सुरक्षा बल थाना में नए प्रभारी के रूप में दिवाकर सिंह ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। लिया है। कार्यभार संभालने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह कार्यालय प्रभारी प्रकाश कुमार राजू, समाजसेवी डॉ. जोगेन्दर प्रसाद महतो और अजय शुक्ला ने संयुक्त रूप से नए आरपीएफ प्रभारी दिवाकर सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। विदित है कि आरपीएफ प्रभारी दिवाकर सिंह इससे पूर्व ओडिशा के बांसपानी में कार्यरत थे। वहीं, कांड्रा के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता शनिवार को गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने प्रखंड कार्यालय में आदित्यपुर नगर निगम और अंचल प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजना के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास योजनाओं तथा अतिक्रमण हटाओ अभियान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान सांसद ने क्षेत्र में संचालित विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से जलापूर्ति योजना, अबुआ आवास योजना और अन्य विकासात्मक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तृत फीडबैक…
राष्ट्र संवाद संवाददाता टाटानगर में राज दीदी का होगा दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम टाटानगर में विश्वविख्यात ट्रांसफॉर्मेशनल स्पीकर एवं नारी रत्न श्रीमती राजेश्वरी जी मोदी (राज दीदी) के मार्गदर्शन में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नारायण रेकी सत्संग परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हर व्यक्ति को तन, मन, धन एवं संबंधों से स्वस्थ और समृद्ध बनाकर सतयुग के मूल्यों का पुनः जागरण करना है। कार्यक्रम विवरण: – 4 जुलाई 2026, शनिवार – _Radiant Stars_, स्थान:चेंबर भवन , टाटानगर – 5 जुलाई 2026, रविवार – _कुबेर का खजाना_, स्थान: नरभेराम स्कूल टाटानगर संस्था…
मुक्तेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में होगा मेले का आयोजन, छऊ नृत्य कार्यक्रम का विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : रोजो संक्रांति के उपलक्ष्य पर कोल्हान के सबसे प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला का शुभारंभ 15 जून से मुक्तेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में होगा। मेले के आयोजन से पूर्व क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद हरिणा मंदिर से भोक्ताडांग लेकर मंदिर समिति के सदस्य एवं ग्रामीण गांव-गांव जाकर लोगों को मेले में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। शनिवार को सैकड़ों ग्रामीण एवं मंदिर के पुजारी गाजे-बाजे…
राष्ट्र संवाद संवाददाता कोवाली से हरिणा होते हुए डुमरिया जाने वाले मुख्य पथ पर कोवाली गुडरा नदी में निर्माणाधीन पुलिया के आमने- सामने रास्ते में न ही रेडियम लगाया गया है और न ही बांस से ही सही रुप से घेरा गया है। आज लोगों के शिकायत और सुविधा को देखते हुए भाजपा नेता मनोज कुमार सरदार ने उक्त स्थल का निरीक्षण कर संवेदक से कहा कि इस रोड से आने जाने वाले आदमी और वाहन किसी भी समय दुर्घटना का शिकार हो सकता है विशेष कर रात में तो ओर ज्यादा परेशान होगी आगामी 15 जून से पांच दिवसीय…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का संगठन लगातार मजबूत होता नजर आ रहा है. शनिवार को कांग्रेस छोड़कर हाल ही में झामुमो में शामिल हुए केपी सोरेन के आवास पर आयोजित मिलन समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मौजूद रहीं. इस दौरान आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या-7 के पार्षद परितोष बेज, पूर्व पार्षद ममता बेज और क्षेत्र के चर्चित सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता बीटी दास ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो का दामन थाम लिया.…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद दोनों गांवों में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पहली घटना डुमरिया प्रखंड के बहादुरपुर गांव की है। यहां 18 वर्षीय सौरवी सरदार अपने घर में जमीन पर सो रही थी, तभी जहरीले सांप ने उसके गले और बाएं…
राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ (इप्टा) के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. परमानन्द मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार को घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन से मिला। इस दौरान सदस्यों द्वारा उन्हें संस्था की ओर से प्रकाशित संदेश नामक पुस्तक भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर विधानसभा में शिक्षक सम्मान योजना 2025 के तहत सभी गैर सरकारी शिक्षकों को 5000/रुपए प्रति माह करने की मांग उठाने तथा इस ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ध्यान आकृष्ट कराने का आग्रह किया गया। विधायक ने उनकी मांगों को सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।…
