राष्ट्र संवाद संवाददाता जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी सह झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित भव्य समारोह में ‘मोस्ट इंस्पायरिंग पर्सनालिटी ऑफ ईस्टर्न इंडिया अवॉर्ड 2025-26’ से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन अलबेला इवेंट एंड मार्केटिंग की ओर से किया गया था। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और जनहित के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा द्वारा सन्नी सिंह को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद सन्नी सिंह ने इसे अपने क्षेत्र…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय प्रसाद ने सोमवार को नए गम्हरिया थाना प्रभारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना के पुलिसकर्मियों द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। अपने पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन और क्षेत्र में अपराधमुक्त वातावरण बनाकर रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। विदित है कि जिले के पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की और गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक को स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें जिला मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया है। जिले के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया और कोकपाड़ा के बीच स्थित सुनसुनिया रेलवे फाटक के समीप सोमवार को एक जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास अचानक एक जंगली हाथी पहुंच गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा में कंस्ट्रक्शन निर्माण के समान चोरी मामले में सासपुर गांव से तीन युवक को जादूगोड़ा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार घाटशिला जेल भेजे दिया। इस बाबत जादूगोड़ा थाना काण्ड सं0-13/26, दिनांक-22.03.2026, धारा -302(2) बी एन एस मे अप्रा0 अभि0 आकाश यादव, पे0 लालमोहन यादव पता स्वासपुर, थाना जादुगोड़ा के निशानदेही पर चोरी गई कंस्ट्रक्शन निर्माण के समान के बरामदगी के बाद सहयोगी अप्राअभि0 सपन कर्मकार पे0 भास्कर कर्मकार एबं अप्रा अभि0 बाबू धीबर उर्फ़ बिकाश धीबर पे0 दुलाल धीबर सभी ग्राम स्वासपुर थाना जादुगोड़ा, जमशेदपुर उक्त तीनो अप्रा अभि को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा भेजा गया।
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला। आजसू पार्टी की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित हुई, जिसमें पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू का उद्देश्य केवल वोट हासिल करना नहीं, बल्कि झारखंड का नवनिर्माण करना है। उन्होंने राज्य सरकार पर माफिया राज और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ 22 जून को धनबाद में आजसू स्थापना दिवस के अवसर पर जनाक्रोश मार्च आयोजित करने की घोषणा की। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने, रोजगार, विकास, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : पोटका प्रखंड के जुड़ी पंचायत अंतर्गत तिरिंग जाहिरा थान का सौंदर्यीकरण 15वां वित्त आयोग (पंचायत समिति मद) से किया जायेगा, जिसका शिलान्यास रविवार को किया गया. इस अवसर पर बताया गया कि योजना के तहत जाहेरथान में सौंदर्यीकरण और पेवर्स ब्लॉक का अधिष्ठापन 2.50 लाख रुपये की लागत से किया जायेगा. विदित हो कि तिरिंग गांव का जाहिरा थान मुख्य पथ के किनारे स्थित होने के कारण धेरान और सौंदर्यीकरण की मांग लगातार किया जा रहा था, जिसे देखते हुये उप-प्रमुख उर्मिला सामाद के अनुसंशा पर सौंदर्यीकरण और पेवर्बलॉक का अधिष्ठापन किया जायेगा. ग्रामीण ने…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) कोल्हान क्षेत्र में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें संगठित करने के उद्देश्य से भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) जल्द ही व्यापक संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान शुरू करेगा। यह जानकारी संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी कोल्हान संजय गोराई ने दी। उन्होंने बताया कि आदित्यपुर, गम्हरिया, सरायकेला, चाईबासा समेत पूरे कोल्हान के औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत स्थायी, अस्थायी, ठेका एवं असंगठित श्रमिकों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार सक्रिय है। बीकेएमएस श्रमिकों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, सम्मानजनक कार्य वातावरण तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने जैसे मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाएगा।…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर प्रखंड की लुवाबासा पंचायत अंतर्गत धानचाटानी गांव में सांसद निधि से स्वीकृत ग्राम चौपाल निर्माण कार्य का शिलान्यास जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने विधिवत नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि ग्राम चौपाल गांव की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र होती है। इसके निर्माण से ग्रामीणों को बैठकों, जनसुनवाई, सामाजिक कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न आयोजनों के लिए एक बेहतर एवं सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। इससे गांव में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा तथा सामाजिक…
राष्ट्र संवाद संवाददाता मार्च से चल रहे विवाद पर आखिरकार विराम लग गया। झामुमो के पूर्व मुख्य संयोजक व पूर्व जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी के आंदोलन के बाद UCIL ने बड़ा फैसला लिया है। अब परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ और तुरामडीह की सभी यूनिटों में गैर-UCIL कर्मी, विस्थापित और गरीब परिवारों के बच्चों का भी बाल वाटिका वन से लेकर स्टैंडर्ड वन तक मुफ्त दाखिला होगा। कर्मचारियों तक सीमित था दाखिला अब तक बाल वाटिका वन में सिर्फ UCIL कर्मचारियों के बच्चों का ही नामांकन होता था। मार्च में कंपनी प्रबंधन ने LKG, UKG और…
राष्ट्र संवाद संवाददाता कांड्रा रेलवे सुरक्षा बल थाना में नए प्रभारी के रूप में दिवाकर सिंह ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। लिया है। कार्यभार संभालने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह कार्यालय प्रभारी प्रकाश कुमार राजू, समाजसेवी डॉ. जोगेन्दर प्रसाद महतो और अजय शुक्ला ने संयुक्त रूप से नए आरपीएफ प्रभारी दिवाकर सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। विदित है कि आरपीएफ प्रभारी दिवाकर सिंह इससे पूर्व ओडिशा के बांसपानी में कार्यरत थे। वहीं, कांड्रा के…
