राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा
बड़बिल(ओडिशा)बड़बिल तहसील के बोलानी टाउनशिप क्षेत्रो मे चोर के आंतक से त्रस्त हो रहे क्षेत्रवासी ।एक सप्ताह बीता नही कि सेल के आवासीय कालोनी क्वाटर नं. डब्ल्यू 531मे रह रहे एक शिक्षक लंबोदर माहंतो के घर मे बीते रात्री चोरो ने ताला तोड़कर लाँखो रू.के स्वर्ण एवं चाँदी के आभूषण सहित अन्य किमती समान लेकर चलते रहे। प्राप्त जानकारी अनुसार शिक्षक लंबोदर माहंतो एक आवश्यक काम से बोलानी से बाहर गए थे,आने के बाद देखा तो दरबाजे का ताला टुटा हुआ था,अंदर जाने के बाद शिक्षक के होश उड़ गए।आलमारी तोड़ स्वर्ण आभूषण सहित अन्य किमती समान गायब थे, भुक्तभोगी शिक्षक ने बोलानी थाने मे लिखित शिकायत दी,अब देखना यह है,कि पुलिस चोरो को पकड़ पाती है,या सिर्फ कागजी खानापूर्ति करके ही रह जाऐगी।

