राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला खनन विभाग एवं कांड्रा थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से पदमपुर टॉल प्लाजा के समीप खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध औचक वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कोयला लदे चार हाइवा वाहन के चालकों द्वारा वैध खनिज परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात आवश्यक कागजातों के अभाव में उक्त वाहनों को जब्त करते हुए उसे कांड्रा थाना में सुपुर्द कर दिया गया है।…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा बड़बिल(ओडिशा)बड़बिल तहसील के बोलानी टाउनशिप क्षेत्रो मे चोर के आंतक से त्रस्त हो रहे क्षेत्रवासी ।एक सप्ताह बीता नही कि सेल के आवासीय कालोनी क्वाटर नं. डब्ल्यू 531मे रह रहे एक शिक्षक लंबोदर माहंतो के घर मे बीते रात्री चोरो ने ताला तोड़कर लाँखो रू.के स्वर्ण एवं चाँदी के आभूषण सहित अन्य किमती समान लेकर चलते रहे। प्राप्त जानकारी अनुसार शिक्षक लंबोदर माहंतो एक आवश्यक काम से बोलानी से बाहर गए थे,आने के बाद देखा तो दरबाजे का ताला टुटा हुआ था,अंदर जाने के बाद शिक्षक के होश उड़ गए।आलमारी तोड़ स्वर्ण आभूषण सहित…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोवाली थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुसाबनी के डीएसपी रोहित कुमार रजवार, अंचल अधिकारी निकिता बाला एवं थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी रोहित कुमार रजवार ने कहा कि मुहर्रम जुलूस में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी तथा जुलूस पारंपरिक मार्ग से ही निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगीऔर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा के शहीद ग्राम कोसाफलिया में गलवान घाटी के वीर शहीद गणेश हांसदा का छठा शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों, बच्चों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्मारक स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया। भंडारशोल स्थित वीर शहीद गणेश हांसदा पुस्तकालय और करनडीह के आदिवासी छात्रावास में भी विद्यार्थियों ने उन्हें याद करते हुए देशभक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वीर शहीद फेलोशिप, शहीद संवाद अभियान और गणेश हांसदा के जीवन पर आधारित कॉमिक्स के प्रारूप पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गणेश…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां: चांडिल थाना क्षेत्र स्थित गैलेक्सी इंगोट प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण विस्फोट से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल बन गया। विस्फोट की तेज आवाज आसपास के इलाकों तक सुनाई दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्लांट के एक यूनिट में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। हादसे में घायल मजदूरों की पहचान बादल और पुजारी के रूप में हुई है। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बोड़ाम प्रखंड के मिर्जाडीह गांव में महिलाओं के आत्मनिर्भरता एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसटीपी बर्जर ग्रुप द्वारा आयोजित 60 दिवसीय निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 50 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किया गया। सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित एसटीपी के एचआर प्रणाब बूटे ने अपने हाथों से सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाना समाज के विकास की दिशा में एक…
काण्ड्रा जंक्शन के ठहराव से लेकर नई ट्रेनों तक का मुद्दा गर्माया राष्ट्र संवाद संवाददाता दक्षिण पूर्व रेलवे के काण्ड्रा जंक्शन और कोल्हान क्षेत्र की रेल सुविधाओं में सुधार को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य मनोज कुमार चौधरी को मांग पत्र सौंपकर वर्षों से लंबित रेल परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देने की मांग की है। यात्रियों की पहली मांग—टाटा-थावे एक्सप्रेस का ठहराव ज्ञापन में काण्ड्रा जंक्शन पर टाटा-थावे एक्सप्रेस का ठहराव पुनः शुरू करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई…
राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा बड़बिल (ओडिशा)बड़बिल तहसील अंतगर्त बोलानी टाउनशिप के मुख्य मार्केट निकट लक्ष्मी मंडप के मैदान मे तीन दिवसीय रज महोत्सव का भव्य शुभारंभ बीते रविवार को किया गया।रज महोत्सव का आयोजन माँ लक्ष्मी महिला समिति के द्वारा की गई।रज महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे बोलानी सेल के सीजीएम मल्ला श्रीनिवासु उपस्थित रहे,विषिष्ट अतिथि के रूप मे बोलानी महिला समिति अध्यक्षा उषा मल्ला उपस्थित रही। आयोजन समिति द्वारा संध्या समय अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत कर महोत्सव स्थल तक ले जाया गया।मुख्य अतिथि के हाथो दीप प्रज्वलित कर रज दोली(झूला…
मेला में चना गुड़ वितरण करते विधायक तथा मंदिर में पूजा करते सपरिवार रोजो संक्रांति के अवसर पर मुक्तेश्वर धाम हरिना में आयोजित होने वाला कोल्हान का सबसे बड़ा एवं ऐतिहासिक मेला सोमवार से शुरू हो गया। यह मेला पांच दिनों तक चलेगा। परंपरा के अनुसार प्रातःकाल पातभोक्ता पूजन के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। मेले के प्रथम दिन ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मुक्तेश्वर बाबा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद उठाया और विभिन्न दुकानों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने पातभोक्ताओं…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चिलगु मोड़ पर सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चिलगु निवासी जितेन दास की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह एक भारी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी हरेलाल महतो मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. साथ ही…
