Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत इटागढ़ गांव के जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घने जंगल में शव मिलने की सूचना के बाद गम्हरिया थाना पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि इटागढ़ के जंगल में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। शव तक पहुंचने का रास्ता काफी दुर्गम और कच्चा होने के…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  चाईबासा: आगामी 26 जून को आयोजित होने वाले मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने विधि-व्यवस्था की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाने, धार्मिक स्थलों की नियमित निगरानी करने तथा प्रतिबंधित मांस के…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता यूसीआईएल की भाटिन माइन्स में काम कर रही एमएफबी जियोटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा है। मजदूर नेता बाघराय मार्डी ने प्रबंधन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए हड़ताल की चेतावनी दी है। आरोप है कि कंपनी ALC कार्यालय के आदेशों और त्रिपक्षीय समझौते का खुलेआम उल्लंघन कर रही है। क्या है पूरा मामला बाघराय मार्डी, पूर्व जिला परिषद सदस्य, ने कई अधिकारियों को भेजे पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र के अनुसार: *1. वेतन में बड़ा खेल:* ALC की Action Taken Report में साफ निर्देश था कि जिस…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) के रामपुर से घाटशिला के समीप महुलिया तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन गुरुवार को चौका स्थित रोड ओवरब्रिज के पश्चिमी छोर पर किया गया। 214.79 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य का शुभारंभ भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ एवं जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। भूमि पूजन के बाद दादूबागान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल नीमडीह थाना क्षेत्र के जानूम पलाशडीह गांव में गुरुवार सुबह बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान आमोति महतो (पति स्व. निबारण महतो) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तिरुलडीह की ओर से सुवर्णरेखा नदी से बालू लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि एनजीटी के कारण नदी से बालू खनन पर रोक लगी हुई है. घटना के…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता सुनील शर्मा  जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खड़ंगाझार स्थित टेल्को कॉलोनी के एम-47/8 निवासी श्रीमती संगीता महंता (53), पत्नी टाटा मोटर्स के अधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट एल.एम. महंता, सुबह करीब 9:30 बजे सब्जी खरीदने के लिए बाजार जा रही थीं। इसी दौरान उनके फ्लैट के समीप दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि अपराधियों में एक लगभग 22 वर्षीय गोरे रंग का युवक तथा दूसरा करीब 55 वर्षीय…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एबीआर टूल्स एंड सर्विसेज (ABR Tools & Services) में कार्यरत घायल मजदूर आकाश कर्मकार को भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) की पहल पर बड़ी राहत मिली है। कार्यस्थल पर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर के मामले में संगठन के हस्तक्षेप के बाद कंपनी प्रबंधन और मजदूर पक्ष के बीच सफल वार्ता संपन्न हुई, जिसमें कंपनी ने कई महत्वपूर्ण मांगों को लिखित रूप से स्वीकार किया। जानकारी के अनुसार, 27 मई 2026 को काम के दौरान हुए हादसे में आकाश कर्मकार का…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता राखा कॉपर माइंस में ठेका मजदूरों को वेतन न मिलने पर मंगलवार को हुए गेट जाम के बाद अब ग्रामीणों का गुस्सा भी फूट पड़ा है। मंगलवार को हुई बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिंदल कंपनी द्वारा खोली जा रही माइंस में नियमों की अनदेखी हो रही है। बैठक में ग्रामीणों ने उठाए ये मुद्दे:   1. *पानी दूषित*: माइंस से निकलने वाले गंदे पानी को सीधे नदी-नालों में छोड़ा जा रहा है, जिससे पीने का पानी खराब हो रहा है। 2. *बिना ग्रामसभा पेड़ों की कटाई*: कंपनी ने बिना ग्रामसभा की अनुमति के…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं सिन्हा इलेक्ट्रिकल के संचालक अनिल कुमार सिन्हा की पत्नी मीना देवी (55 वर्ष) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गम्हरिया बाजार एवं स्थानीय व्यवसायिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, बीते 7 जून को मीना देवी को ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद उन्हें रांची स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने पीछे वे पति अनिल कुमार सिन्हा, पुत्र आकाश सिन्हा तथा पुत्री सीमा कुमारी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई। उनका अंतिम…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल विश्व गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला की ओर से वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गम्हरिया प्रखंड के कुलडीह ग्राम में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह दीप यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजनगर प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत के नेतृत्व में किया गया। इस महायज्ञ में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान सुषमा दीदी एवं उनकी टोली द्वारा समस्त यज्ञीय अनुष्ठानों का विधिवत संचालन किया गया।…

Read More