राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा
बड़बिल(ओडिशा)बड़बिल नगरपालिका क्षेत्र स्थित सेंटमेरी स्कूल के निकट बीते गुरुवार को आऐ आँधी से एक पेड़ की डाली टुटकर गिर गई। डाली के गिरने से आधी सड़के अवरुद्ध हो गई।इस मार्ग से आवागमन कर रहे वाहन चालको को काफी परेशानी हो रही है।इस मार्ग से जाने वाले राहगीरों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 24घंटे से ज्यादा समय हो गया लेकिन वन विभाग या नगरपालिका विभाग से कोई भी नही आया सड़को पर पड़े टुटे डाली को हटाने,क्या संबंधित विभाग बड़े दुघर्टना के बाद जागेगा।अब देखना यह है,कि संबंधित विभाग टुटे डाली हटाने आता है,या यू ही सड़को पर पड़ा रहेगा टूटा डाली।

