राष्ट्र संवाद संवाददाता
अखिल भारतीय तैलिक वैश्य समाज की एक बैठक गम्हरिया के पूंजीडूंगरी स्थित भामाशाह धर्मशाला सह आरोग्य गौशाला प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद साहू ने किया। बैठक में धर्मशाला निर्माण पर चर्चा की गई। साथ ही, आगामी रविवार, 21 जून को विश्व योगा दिवस के अवसर पर प्रात: सात बजे से योगासन शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बताया गया है कि शिविर योगासन के बाद निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। तत्पश्चात, इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है जिसमें जमशेदपुर के कई प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में सत्य नारायण साहू, सुरेन्द्र प्रसाद साहू, रूपलाल साहू, राजेश कुमार गुप्ता, संजय साहू, गजेंद्र कुमार साहू, सुरेश प्रसाद साहू समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

