राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। प्रखंड के प्रसिद्ध मुक्तेश्वरधाम हरिणा मेला के पांचवा दिन शुक्रवार को भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। गुरुवार को क्षेत्र की पार्षद सविता सरदार हरिणा मंदिर पहुंची एवं भोलेनाथ का पूजा अर्चना क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि की कामना की। चौथे दिन मेला का मुख्य आकर्षण टोरटोरा झूला, बिजली झूला, मौत का कुंआ, ड्रैगन ट्रेन,ब्रेक डांस, बच्चों का प्रिय मिकी माउस झूला,नौका झूला,उंची कूद सहित अन्य मनोरंजन के साधन में लोगों की भीड़ जुटी। इस वर्ष स्थानीय शिव सागर तालाब का सौंदर्यीकरण होने से तालाब का सुंदर दृश्य देखने के लिए भी लोगों का हूजूम जुटा। मुक्तेश्वरधाम…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। आगामी मानसून में संभावित आपदाओं से निपटने को लेकर शुक्रवार को चांडिल अनुमंडल कार्यालय सभागार में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता ने की। बैठक में ईचागढ़ विधायक सविता महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो तथा एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार मौजूद रहे। बैठक में चांडिल सुवर्णरेखा बांध के विस्थापित गांवों में बरसात के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित आपदा पर विशेष रूप से चर्चा हुई। एसडीएम नितिन शिवम गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चांडिल डैम के जलस्तर को पूरी तरह नियंत्रित रखा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला और मुसाबनी की फिजाओं में इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा है — सम्राट अशोक अग्रवाल। खेल और शिक्षा के मैदान में समाज सेवा की मिसाल बन चुके सम्राट अग्रवाल अब इलाके के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। खेल को दी नई उड़ान सम्राट अग्रवाल ने हाल ही में घुटुलाडीह में भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दी। विजेता और उपविजेता टीमों को टीवी व मिक्सर जैसे आकर्षक पुरस्कार देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इतना ही नहीं, 40 युवा खिलाड़ियों के लिए नॉकआउट…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत इटागढ़ गांव के जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घने जंगल में शव मिलने की सूचना के बाद गम्हरिया थाना पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि इटागढ़ के जंगल में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। शव तक पहुंचने का रास्ता काफी दुर्गम और कच्चा होने के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा: आगामी 26 जून को आयोजित होने वाले मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने विधि-व्यवस्था की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाने, धार्मिक स्थलों की नियमित निगरानी करने तथा प्रतिबंधित मांस के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता यूसीआईएल की भाटिन माइन्स में काम कर रही एमएफबी जियोटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा है। मजदूर नेता बाघराय मार्डी ने प्रबंधन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए हड़ताल की चेतावनी दी है। आरोप है कि कंपनी ALC कार्यालय के आदेशों और त्रिपक्षीय समझौते का खुलेआम उल्लंघन कर रही है। क्या है पूरा मामला बाघराय मार्डी, पूर्व जिला परिषद सदस्य, ने कई अधिकारियों को भेजे पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र के अनुसार: *1. वेतन में बड़ा खेल:* ALC की Action Taken Report में साफ निर्देश था कि जिस…
राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) के रामपुर से घाटशिला के समीप महुलिया तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन गुरुवार को चौका स्थित रोड ओवरब्रिज के पश्चिमी छोर पर किया गया। 214.79 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य का शुभारंभ भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ एवं जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। भूमि पूजन के बाद दादूबागान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल नीमडीह थाना क्षेत्र के जानूम पलाशडीह गांव में गुरुवार सुबह बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान आमोति महतो (पति स्व. निबारण महतो) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तिरुलडीह की ओर से सुवर्णरेखा नदी से बालू लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि एनजीटी के कारण नदी से बालू खनन पर रोक लगी हुई है. घटना के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सुनील शर्मा जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खड़ंगाझार स्थित टेल्को कॉलोनी के एम-47/8 निवासी श्रीमती संगीता महंता (53), पत्नी टाटा मोटर्स के अधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट एल.एम. महंता, सुबह करीब 9:30 बजे सब्जी खरीदने के लिए बाजार जा रही थीं। इसी दौरान उनके फ्लैट के समीप दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि अपराधियों में एक लगभग 22 वर्षीय गोरे रंग का युवक तथा दूसरा करीब 55 वर्षीय…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एबीआर टूल्स एंड सर्विसेज (ABR Tools & Services) में कार्यरत घायल मजदूर आकाश कर्मकार को भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) की पहल पर बड़ी राहत मिली है। कार्यस्थल पर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर के मामले में संगठन के हस्तक्षेप के बाद कंपनी प्रबंधन और मजदूर पक्ष के बीच सफल वार्ता संपन्न हुई, जिसमें कंपनी ने कई महत्वपूर्ण मांगों को लिखित रूप से स्वीकार किया। जानकारी के अनुसार, 27 मई 2026 को काम के दौरान हुए हादसे में आकाश कर्मकार का…
