राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के सालगाडीह गांव में महुआ शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छुटु लोहार के रूप में हुई है। घटना 17 जून की बताई जा रही है।
मामले में परिजनों की शिकायत पर चांडिल थाना में कांड संख्या 87/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज कुमार मंडल (31 वर्ष), पिता रमण मंडल, निवासी हमसादा टोला, खोखरोडीह, थाना चांडिल, जिला सरायकेला-खरसावां को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय चांडिल में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे मंडल कारा सरायकेला भेज दिया गया।
पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

