राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा के शहीद ग्राम कोसाफलिया में गलवान घाटी के वीर शहीद गणेश हांसदा का छठा शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों, बच्चों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्मारक स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया। भंडारशोल स्थित वीर शहीद गणेश हांसदा पुस्तकालय और करनडीह के आदिवासी छात्रावास में भी विद्यार्थियों ने उन्हें याद करते हुए देशभक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वीर शहीद फेलोशिप, शहीद संवाद अभियान और गणेश हांसदा के जीवन पर आधारित कॉमिक्स के प्रारूप पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गणेश हांसदा की शहादत युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने और देश का मान बढ़ाने की प्रेरणा देती है। इस मौके पर शहीद के परिजन, निश्चय फाउंडेशन के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

