Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाबार्ड ने ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    नाबार्ड ने ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाबार्ड ने ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया

     

    राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से राष्ट्रव्यापी ग्राम युवा शक्ति अभियान के तहत छोटा गम्हरिया स्थित टाटा स्टील के बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय जागरूकता एवं युवा उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया गया।

     

    नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक चंदना सुमन ने कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा और उद्यमशीलता की अपार संभावनाएं हैं। सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर वे सफल उद्यमी बन सकते हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय स्वयं का उद्यम स्थापित कर दूसरों को रोजगार देने के लिए तैयार करना है। उन्होंने कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, विनिर्माण, तकनीकी सेवाओं और डिजिटल उद्यमिता के अवसरों की जानकारी दी।

     

    टाटा स्टील फाउंडेशन के सीएसआर प्रमुख सत्यनारायण पांडा ने युवाओं को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य हासिल करने की सलाह दी। अग्रणी जिला प्रबंधक बरुण चौधरी ने बैंकिंग एवं वित्तीय योजनाओं, ऋण सुविधाओं और वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी।

     

    कार्यक्रम में कृषि, विनिर्माण, सेवा और डिजिटल क्षेत्र में उद्यम शुरू करने के तरीकों पर चर्चा हुई। युवाओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। मौके पर कृषि विभाग, जेएसएलपीएस, आरसेटी और आईटीआई के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखूंचीडीह ग्राम सभा ने लिफ्ट अफ्लक्स बंड निर्माण प्रस्ताव को फिर ठुकराया

    Related Posts

    खूंचीडीह ग्राम सभा ने लिफ्ट अफ्लक्स बंड निर्माण प्रस्ताव को फिर ठुकराया

    November 23, 2026

    अभय झा की पहल पर टीएमएच में 1.18 लाख का चिकित्सा बिल माफ

    November 23, 2026

    गम्हरिया में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित

    November 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नाबार्ड ने ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

    खूंचीडीह ग्राम सभा ने लिफ्ट अफ्लक्स बंड निर्माण प्रस्ताव को फिर ठुकराया

    अभय झा की पहल पर टीएमएच में 1.18 लाख का चिकित्सा बिल माफ

    गम्हरिया में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित

    जामशोला चेकनाका पर 44 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    पोटका में कृषि मेला, किसानों को मिला कृषि यंत्र, नौ को केसीसी ऋण

    बहरागोड़ा में किसान मेला सह प्रदर्शनी, आधुनिक खेती की दी गई जानकारी

    पोटका के रामगढ़ आश्रम में 59वें विष्णु महायज्ञ की तैयारी को लेकर बैठक

    26 वर्षों की सेवा का पड़ाव, उज्ज्वल मंडल ने किया 51वां रक्तदान

    अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर भाजपा का कोल्हान सम्मेलन स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.