राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 23 नवंबर: महिंद्रा ने अपनी नई XUV 3XO ZNG (CNG) को बाजार में उतारा है। सोमवार को बिष्टुपुर स्थित के-रोड पर बालाजी ऑटोवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड की अधिकृत डीलरशिप में इस SUV का शुभारंभ किया गया।
नई XUV 3XO ZNG में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है, जो पेट्रोल और CNG दोनों मोड में 82 किलोवाट की पावर और 200 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार, इसका प्रमाणित माइलेज 24.7 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। इसमें अंडरफ्लोर ट्विन CNG सिलेंडर की सुविधा दी गई है, जिससे गाड़ी के अंदर सामान रखने के लिए बेहतर जगह मिलती है।
फीचर्स के तौर पर इसमें स्काईरूफ, एडवांस्ड टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है। सुरक्षा के लिए छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, XUV 3XO को भारत NCAP से 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग भी मिली है।

