Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मां के आंचल की छांव छूटी, अंतिम विदाई में उमड़ा पूरा जनसैलाब
    Breaking News Business Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा कारोबार खबरें राज्य से गिरिडीह चतरा चाईबासा चांडिल जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर मुंबई रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां संवाद विशेष साहिबगंज हजारीबाग

    मां के आंचल की छांव छूटी, अंतिम विदाई में उमड़ा पूरा जनसैलाब

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2026No Comments9 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मां के आंचल की छांव छूटी, अंतिम विदाई में उमड़ा पूरा जनसैलाब

    सायरा मुंडा की अंतिम यात्रा में श्रद्धा के आगे झुकीं सियासी सरहदें

    ममता के आंचल को नम आंखों से दी विदाई

    93 वर्षों की जीवनयात्रा पूरी कर विदा हुईं सायरा मुंडा, पुत्र अर्जुन मुंडा ने दी मुखाग्नि; राष्ट्रपति से लेकर केंद्रीय मंत्रियों तक ने जताया शोक

    घोड़ाबांधा आवास से निकली अंतिम यात्रा, रास्ते भर लोगों ने अर्पित किए पुष्प

    पुत्र अर्जुन मुंडा ने पारंपरिक विधि-विधान से दी मुखाग्नि

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अमित शाह तक ने फोन कर जताया शोक

    मां से था गहरा आत्मीय संबंध, संस्कार और आशीर्वाद को बताया जीवन का संबल

    पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर सांसद-विधायकों तक ने दी श्रद्धांजलि

     

    उद्योग जगत और श्रमिक संगठनों ने भी दी भावभीनी श्रद्धांजलि

     

    मुंडा समाज और सामाजिक-प्रशासनिक क्षेत्र के लोगों की रही मौजूदगी

    अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

    अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर रघुवर दास ने जताया गहरा शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

    अर्जुन मुंडा की माता के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:मां की ममता, त्याग और संस्कारों के प्रति श्रद्धा के भावुक दृश्य का साक्षी बना जनसैलाब, जब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पूजनीय माता सायरा मुंडा (93) पंचतत्व में विलीन हो गईं। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए न केवल परिवार और करीबी रिश्तेदार, बल्कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्योग जगत की हस्तियों और हजारों शुभचिंतकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान माहौल अत्यंत भावुक रहा। मां की अंतिम विदाई के क्षण में अर्जुन मुंडा समेत परिवार के सदस्यों की आंखें नम थीं।

     

    घोड़ाबांधा आवास से निकली अंतिम यात्रा, रास्ते भर लोगों ने अर्पित किए पुष्प

    सायरा मुंडा ने सोमवार तड़के करीब 1:45 बजे टाटा मोटर्स अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक, सामाजिक और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर करीब 1:30 बजे घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए ले जाते समय रास्ते में विभिन्न समुदायों के लोग श्रद्धांजलि देने के लिए खड़े रहे। लोगों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। करीब एक घंटे की यात्रा के बाद पार्थिव शरीर स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पहुंचा।

    पुत्र अर्जुन मुंडा ने पारंपरिक विधि-विधान से दी मुखाग्नि

     

    स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर पूरे पारंपरिक विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अर्जुन मुंडा ने स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने और पूजा-अर्चना की पारंपरिक रस्में पूरी करने के बाद अपनी मां को मुखाग्नि दी। लकड़ियों की चिता पर उनका दाह संस्कार किया गया। शाम करीब चार बजे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान घाट पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने नम आंखों से सायरा मुंडा को अंतिम विदाई दी।

    मां से था गहरा आत्मीय संबंध, संस्कार और आशीर्वाद को बताया जीवन का संबल

     

    अर्जुन मुंडा का अपनी मां सायरा मुंडा से गहरा आत्मीय और भावनात्मक संबंध रहा। सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं और बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारियों के बावजूद मां के प्रति उनका आदर, समर्पण और लगाव सदैव बना रहा। उनके जीवन में मां केवल स्नेह और ममता की प्रतिमूर्ति नहीं, बल्कि संस्कार, प्रेरणा और आशीर्वाद का सबसे बड़ा आधार थीं। जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण पड़ावों पर मां का स्नेह और मार्गदर्शन उनके लिए संबल रहा।

    93 वर्षों की लंबी जीवनयात्रा के बाद मां का इस संसार से विदा होना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने भी इस बात को महसूस किया कि मां का जाना जीवन से उस ममतामयी छांव का उठ जाना है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। उनकी स्मृतियां, सीख और संस्कार ही अब परिवार के लिए अनमोल धरोहर रहेंगे।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अमित शाह तक ने फोन कर जताया शोक

    सायरा मुंडा के निधन पर देश के शीर्ष संवैधानिक और राजनीतिक नेतृत्व ने भी शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दूरभाष पर अर्जुन मुंडा से बातचीत कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए इस कठिन समय में धैर्य और संबल बनाए रखने की कामना की।

    पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर सांसद-विधायकों तक ने दी श्रद्धांजलि

     

    अंतिम संस्कार में झारखंड की राजनीति के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और चंपई सोरेन, आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इसके अलावा जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, कृष्णा मार्डी, रविंद्र राय एवं गीता कोड़ा भी उपस्थित रहे।

    विधायकों में खरसावां के दशरथ गागराई, घाटशिला के सोमेश सोरेन, जमशेदपुर पूर्वी की पूर्णिमा दास साहू, जमशेदपुर पश्चिमी के सरयू राय तथा ईचागढ़ की सविता महतो ने शोक व्यक्त किया। पूर्व विधायकों में नीलकंठ सिंह मुंडा, मंगल सिंह सोय, अरविंद सिंह, लक्ष्मण टुडू, गुरुचरण नायक और शिवशंकर उरांव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, दुलाल भुइयां, गोपाल कृष्ण पातर और रामचंद्र सहिस के अलावा पूर्व विधायक कुणाल सारंगी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। आदित्यपुर के महापौर संजय सरदार, उपमहापौर अंकुर सिंह और पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह समेत अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

    भाजपा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी

    भाजपा के संगठनात्मक स्तर पर भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता अंतिम विदाई में शामिल हुए। संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने श्रद्धांजलि दी।

    जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जमशेदपुर ग्रामीण अध्यक्ष सत्य तिवारी, चाईबासा की जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू और सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान के साथ खूंटी के भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सहित विभिन्न जिलों के संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंचे। स्थानीय स्तर पर मनोज सिंह, देवेंद्र सिंह, अजय सिंह और अमरप्रीत सिंह काले समेत कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    उद्योग जगत और श्रमिक संगठनों ने भी दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    सायरा मुंडा के अंतिम संस्कार में औद्योगिक एवं व्यावसायिक जगत की प्रमुख हस्तियों की भी उपस्थिति रही। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीवी सुंदररमम, टाटा मोटर्स के एचआर हेड प्रणव कुमार, जमशेदपुर के उद्यमी आरके अग्रवाल, चाईबासा के उद्यमी आर. शाह, एसके बेहरा, दिलीप गोयल और आदित्यपुर के उद्यमी इंद्र अग्रवाल ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद तथा इंटक से जुड़े श्रमिक नेता राकेश्वर पांडेय भी अंतिम विदाई में शामिल हुए। औद्योगिक जगत के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने यह दर्शाया कि अर्जुन मुंडा के सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के साथ उनके पारिवारिक संबंध भी कितने आत्मीय रहे हैं।

    मुंडा समाज और सामाजिक-प्रशासनिक क्षेत्र के लोगों की रही मौजूदगी

    भारत मुंडा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एतवा मुंडा, ओडिशा से पहुंचे रविंद्र सिंह मुंडा और नाथो सिंह मुंडा ने भी दिवंगत सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जेबी तुबिद, रांची के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसके पाल और जमशेदपुर के झामुमो जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक, चिकित्सा एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भी अंतिम दर्शन किए।

    इसके अतिरिक्त शहर के हजारों आम नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार भी स्वर्णरेखा घाट पहुंचे। राजनीतिक विचारधाराओं और सामाजिक क्षेत्रों की सीमाओं से परे लोगों की यह व्यापक मौजूदगी सायरा मुंडा के निधन पर उमड़े सामूहिक शोक और अर्जुन मुंडा के प्रति लोगों की आत्मीयता को दर्शा रही थी।

    मां की ममता और संस्कार की स्मृतियां रहेंगी जीवनभर साथ

    अंतिम विदाई के दौरान उपस्थित लोगों ने अर्जुन मुंडा और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। लोगों का कहना था कि मां का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता। मां केवल संतान को जन्म देने वाली नहीं, बल्कि निस्वार्थ प्रेम, त्याग, संस्कार और आशीर्वाद से पूरे जीवन को दिशा देने वाली होती है। उनका भौतिक साथ भले ही छूट जाए, लेकिन उनके दिए संस्कार और उनकी स्मृतियां जीवनभर संबल बनी रहती हैं।

    सायरा मुंडा की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब इसी मातृ-स्नेह और पारिवारिक आत्मीयता के प्रति लोगों की श्रद्धा का साक्षी बना। 93 वर्षों की जीवनयात्रा पूरी कर विदा हुईं सायरा मुंडा अपने पीछे ऐसी स्मृतियां छोड़ गईं, जिन्हें उनका परिवार और शुभचिंतक लंबे समय तक संजोकर रखेंगे।

    अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

    रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बड़े भाई आदरणीय अर्जुन मुंडा जी की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मां का निधन जीवन की अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में अर्जुन मुंडा जी एवं उनके समस्त परिवार के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं।
    उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

     

    अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर रघुवर दास ने जताया गहरा शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

     

    जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संदेश जारी कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
    रघुवर दास ने अपने संदेश में कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अर्जुन मुंडा जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है।
    उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं अर्जुन मुंडा जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं।

    अर्जुन मुंडा की माता के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

    उन्होंने शोक संदेश में कहा कि अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन से वे मर्माहत हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार के 899 राजस्व न्यायालयों में अब मामलों की सुनवाई वर्चुअल माध्यम से की जा सकेगी
    Next Article राजेश सिंह और रवि सिंह चंदेल ने की आदित्य साहू व शशांक राज से मुलाकात, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

    Related Posts

    राजेश सिंह और रवि सिंह चंदेल ने की आदित्य साहू व शशांक राज से मुलाकात, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

    November 23, 2026

    बिहार के 899 राजस्व न्यायालयों में अब मामलों की सुनवाई वर्चुअल माध्यम से की जा सकेगी

    November 23, 2026

    वसंत जमशेदपुरी की दो पुस्तकों का लोकार्पण, 11 कहानियों का हुआ पाठ

    November 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजेश सिंह और रवि सिंह चंदेल ने की आदित्य साहू व शशांक राज से मुलाकात, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

    मां के आंचल की छांव छूटी, अंतिम विदाई में उमड़ा पूरा जनसैलाब

    बिहार के 899 राजस्व न्यायालयों में अब मामलों की सुनवाई वर्चुअल माध्यम से की जा सकेगी

    वसंत जमशेदपुरी की दो पुस्तकों का लोकार्पण, 11 कहानियों का हुआ पाठ

    खुशियों के सफर पर हादसे का ब्रेक, कार सवार सात युवक घायल

    जमशेदपुर में लॉन्च हुई महिंद्रा की नई XUV 3XO ZNG (CNG), 24.7 किमी का माइलेज

    नाबार्ड ने ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

    खूंचीडीह ग्राम सभा ने लिफ्ट अफ्लक्स बंड निर्माण प्रस्ताव को फिर ठुकराया

    अभय झा की पहल पर टीएमएच में 1.18 लाख का चिकित्सा बिल माफ

    गम्हरिया में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.