Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया के कलाकार तड़ित सरकार ने वाराणसी में बिखेरा अपनी कला का जादू
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    गम्हरिया के कलाकार तड़ित सरकार ने वाराणसी में बिखेरा अपनी कला का जादू

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 10, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी एवं प्रख्यात कथक कलाकार तड़ित सरकार ने एक बार फिर वाराणसी की ऐतिहासिक धरती पर अपनी कला का जादू बिखेरा। गुरु संदीप बोस एवं सौविक चक्रवर्ती के शिष्य तरित सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं गेल के सहयोग से आयोजित प्रतिष्ठित सांस्कृतिक समारोह ‘काशी वंदन’ में नमो घाट पर एकल कथक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। गंगा तट की अनुपम छटा के बीच तरित सरकार ने भगवान शिव को समर्पित शिव वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने राग मालकौंस में निबद्ध सर्गम के माध्यम से तीनताल में कथक के तकनीकी पक्ष की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज द्वारा रचित ‘अधरम् मधुरम्’ कृष्ण पद-अभिनय से हुआ, जिसे राग भैरवी में प्रस्तुत करते हुए तरित सरकार ने अपनी भावपूर्ण अभिव्यक्ति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। तड़ित सरकार की सशक्त मंच उपस्थिति, आकर्षक लयकारी और प्रभावशाली अभिनय ने उपस्थित दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। उनकी प्रस्तुति ने एक बार फिर काशी की सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया और जमशेदपुर को गौरवान्वित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांड्रा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से लोगों में रोष, आंदोलन की कर रहे तैयारी
    Next Article बकाया वेतन और अन्य मांगों को लेकर जेएआरडीसीएल के सफाईकर्मियों का हड़ताल शुरू

    Related Posts

    *नियोजन के लिए चयनित युवाओं को काम से रोकने पर तनाव, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    November 24, 2026

    बहरागोड़ा सीएचसी में 30 यूनिट रक्त संग्रह

    November 24, 2026

    चार लाख मेहमानों के भोजन की व्यवस्था, घुड़दौर की तैयारी पुरी, ऐसे हो रही शिवांगी की शादी!

    November 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *नियोजन के लिए चयनित युवाओं को काम से रोकने पर तनाव, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बहरागोड़ा सीएचसी में 30 यूनिट रक्त संग्रह

    चार लाख मेहमानों के भोजन की व्यवस्था, घुड़दौर की तैयारी पुरी, ऐसे हो रही शिवांगी की शादी!

    जिले में 49 और परिवारों ने नए आवास में किया गृह प्रवेश

    भाजपा को संविधान गौरव दिवस मनाने का नैतिक अधिकार नहीं : विजय शंकर नायक

    सायरा मुंडा के निधन पर मुखिया संघ ने जताया शोक

    राहुल गांधी खूंटी में ग्रामसभा प्रधानों से करेंगे संवाद, पेसा कानून के क्रियान्वयन की तैयारी तेज

    वरिष्ठता की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त

    झारखंड में अफीम की अवैध खेती और कारोबार के आरोप में एसपीओ समेत दो गिरफ्तार

    नरवा पुलिया पर जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.