राष्ट्र संवाद संवाददाता कृषि विज्ञान केंद्र, सरायकेला-खरसावां (बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची) द्वारा विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर कांड्रा के आजाद बस्ती में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ वैज्ञानिक सह केंद्र के प्रमुख डॉ. पंकज सेठ उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुग्ध एक संपूर्ण आहार है, जो मानव के लिए अमृत के समान है। उन्होंने आगे कहा कि विश्व दुग्ध दिवस महज एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा आंदोलन है जो दूध को एक महत्वपूर्ण और सुलभ खाद्य स्रोत के…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल, चाईबासा में चिकित्सकों की सतर्कता, कुशलता और त्वरित निर्णय से एक मरीज को नया जीवन मिला। गले में पूरी मछली फंस जाने के कारण गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचे मरीज को सांस लेने और भोजन निगलने में अत्यधिक परेशानी हो रही थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल के आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन विभाग में तैनात डॉ. प्रदीप कुमार एवं उनकी टीम ने बिना समय गंवाए मरीज की जांच शुरू की और अपनी सूझबूझ व अनुभव का परिचय देते हुए…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद गांव सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय संजय बोयपाई गुईगांव के निवासी थे और खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार देर रात भोजन करने के बाद वे अपने घर के आंगन में सोए हुए थे। इसी दौरान रात करीब…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में भारतीय जननाट्य संघ (इप्टा) द्वारा प्रसिद्ध फिल्मकार, लेखक और पत्रकार ख्वाजा अहमद अब्बास की स्मृति में सात दिवसीय बालरंग कार्यशाला का शुभारंभ धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में हुआ। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध नाचा लोकनाट्य शैली के प्रख्यात कलाकार एवं निर्देशक निसार अली के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला में 22 बाल कलाकार भाग ले रहे हैं। कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर निसार अली ने कहा कि नाटक केवल अभिनय नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और अनुशासन का माध्यम है। बच्चों को स्पीच, मूवमेंट, नृत्य, अभिनय, वॉइस प्रोजेक्शन तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रशिक्षण दिया जा रहा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा जोड़ा शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने क्षेत्र मे मचा दी हड़कंप। वीडियो में सड़क किनारे रखे पनीर को आवारा पशु गाय, बैल को खाते हुए देखा जा रहा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कटक से रात्रिकालीन बसों के माध्यम से बोरे में भरकर लाया जाने वाला पनीर जोड़ा बस स्टैंड के निकट एक अस्वच्छ स्थान पर उतार दिया जाता है। आरोप है कि बस कर्मचारी पनीर को वहीं छोड़कर चले जाते हैं और यह कई घंटों तक खुले में पड़ा रहता…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पटमदा प्रखंड के लावजोड़ा गांव में रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सुधांशु मंडल को बोड़ाम मंडल अध्यक्ष, सागर चंद्र महतो को कमलपुर मंडल अध्यक्ष तथा मिहिर कुमार महतो को पटमदा मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि एवं जुगसलाई विधानसभा प्रभारी भास्कर मुखी ने कहा कि जदयू विकास, सामाजिक न्याय और जनसेवा की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत…
राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा बड़बिल मे विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर लोगों में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से एक भव्य जागरूकता रैली तथा विभिन्न प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह सारा कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बड़बिल शाखा की मुख्य संचालिका बहन ब्रह्माकुमारी जयंती जी के नेतृत्व और कुशल संचालन में सुचारू रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर एक जागरूकता रैली जो शहर का भ्रमण और चिकित्सालय में जागरूकता यह रैली ब्रह्माकुमारी आश्रम परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख…
राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी प्रखंड के कुमीरमुड़ी गांव में ग्राम प्रधान घासीया किस्कू के खिलाफ पक्षपात, भेदभाव और ग्रामीण हितों की अनदेखी के आरोपों को लेकर रविवार सुबह चेतान टोला में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की माइंस में बहाली प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जाती तथा कुछ खास लोगों को ही रोजगार का लाभ दिया जाता है। साथ ही वन पट्टा, सरकारी योजनाओं और सामाजिक अधिकारों से कई परिवारों को वंचित रखा गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से नई ग्रामसभा का गठन करते…
राष्ट्र संवाद संवाददाता ईचागढ़ की सविता महतो ने रविवार को चांडिल प्रखंड के विभिन्न गांवों में विधायक मद से करीब 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार पीसीसी सड़कों का उद्घाटन किया। साथ ही चांडिल डैम रोड में पक्की नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से लंबित सड़क संबंधी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। इन योजनाओं से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। उद्घाटन किए गए…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की जान चली गई। मृतकों की पहचान पुराना मनोहरपुर निवासी संजय लोहार के 14 वर्षीय पुत्र वतन लोहार और मनीपुर निवासी शिव कुमार सांडिल के पुत्र ओम सांडिल के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों किशोर अपने एक मित्र की स्कूटी लेकर उसे चलाना सीखने के लिए मैदान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नाले पर बनी कलवर्ट पुलिया के पास स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दोनों पुलिया के नीचे जा गिरे। हादसे में दोनों को सिर, हाथ,…
