Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नियमावली-2026 के विरोध में वित्त रहित संस्थानों में ड्राफ्ट की प्रतियां जलाई गईं
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    नियमावली-2026 के विरोध में वित्त रहित संस्थानों में ड्राफ्ट की प्रतियां जलाई गईं

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

     

    वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न वित्त रहित उच्च विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में प्रस्तावित स्थापना अनुमति एवं प्रस्वीकृति शर्त एवं बंधेज नियमावली-2026 के ड्राफ्ट की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मुसाबनी के जीसीजेडी हाई स्कूल, मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज सहित घाटशिला, चाकुलिया, बहरागोड़ा एवं अन्य क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों में शिक्षक एवं कर्मचारियों ने नियमावली को वित्त रहित संस्थानों के लिए काला कानून बताते हुए विरोध दर्ज कराया।

    मोर्चा से जुड़े शिक्षकों ने कहा कि नियमावली में भूमि, सुरक्षा कोष, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला से संबंधित कई अव्यावहारिक शर्तें जोड़ी गई हैं, जिन्हें अधिकांश वित्त रहित संस्थान पूरा नहीं कर सकते। उनका कहना था कि सरकारी विद्यालयों के लिए एक एकड़ भूमि और वित्त रहित संस्थानों के लिए दो एकड़ भूमि की अनिवार्यता न्यायसंगत नहीं है। इसके अलावा सुरक्षा कोष की राशि में कई गुना वृद्धि तथा 1000 वर्ग फीट क्षेत्रफल वाली चार प्रयोगशालाओं और बड़े पुस्तकालय की शर्तें भी व्यवहारिक नहीं हैं।

    मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया कि नई नियमावली वित्त रहित शिक्षण संस्थानों को बंद करने की साजिश है। उन्होंने बताया कि राज्य के 1250 से अधिक वित्त रहित संस्थानों में ड्राफ्ट की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया गया है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि नियमावली में आवश्यक संशोधन होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोवाली पंचायत में चापानल के खराब रहने के कारण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे है ग्रामीण
    Next Article सड़क सुरक्षा और बाल संरक्षण का संदेश लेकर कल्याण गुरुकुल पहुंचे अधिकारी, छात्रों को किया जागरूक

    Related Posts

    11 करोड़ के पोटका सीएचसी की पहली आंधी में खुली पोल, JLKM ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आंदोलन की दी चेतावनी

    June 2, 2026

    मेचुआ की 2.06 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने कब्जा मुक्त कराने की उठाई मांग

    June 2, 2026

    सड़क सुरक्षा और बाल संरक्षण का संदेश लेकर कल्याण गुरुकुल पहुंचे अधिकारी, छात्रों को किया जागरूक

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    11 करोड़ के पोटका सीएचसी की पहली आंधी में खुली पोल, JLKM ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आंदोलन की दी चेतावनी

    मेचुआ की 2.06 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने कब्जा मुक्त कराने की उठाई मांग

    सड़क सुरक्षा और बाल संरक्षण का संदेश लेकर कल्याण गुरुकुल पहुंचे अधिकारी, छात्रों को किया जागरूक

    नियमावली-2026 के विरोध में वित्त रहित संस्थानों में ड्राफ्ट की प्रतियां जलाई गईं

    कोवाली पंचायत में चापानल के खराब रहने के कारण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे है ग्रामीण

    हरिणा मेला में शराब और बूगी-बूगी डांस पर रोक, विधायक संजीव सरदार ने दिए सख्त निर्देश

    डायन-बिसाही के शक में महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    पश्चिमी सिंहभूम पुलिस की बड़ी सफलता, अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़; 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.