Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिमी सिंहभूम पुलिस की बड़ी सफलता, अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़; 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    पश्चिमी सिंहभूम पुलिस की बड़ी सफलता, अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़; 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों में एक्टिवा, पल्सर, स्प्लेंडर, आर15, एफजेड समेत कई लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं।
    मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विनीत कुमार किंडो ने बताया कि 1 जून को सूचना मिली थी कि नोवामुंडी क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर नोवामुंडी, किरीबुरू, बड़ा जामदा और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया।
    छापेमारी के दौरान डुकासाई गांव से सोनू लोहरा उर्फ भोला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने राज पूर्ति को भी धर दबोचा। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखी गईं 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
    पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह के सदस्य चोरी की गई बाइकों को ग्रामीण और सुनसान इलाकों में छिपाकर रखते थे तथा बाद में उन्हें कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस को आशंका है कि बरामद वाहन झारखंड के अलावा ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों से भी चोरी किए गए हैं। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों के खरीददारों की तलाश जारी है।
    गिरफ्तार आरोपी
    सोनू लोहरा उर्फ भोला, निवासी बिरसानगर, जमशेदपुर
    राज पूर्ति, निवासी टोटोंगड़ा, छोटानागरा, पश्चिमी सिंहभूम
    बरामद वाहनों में शामिल हैं होंडा एक्टिवा, बजाज पल्सर एनएस-200, हीरो सुपर स्प्लेंडर, यामाहा आर15, यामाहा एफजेड, हीरो ग्लैमर, हीरो सीबीजेड, एचएफ डीलक्स, होंडा सीबी शाइन, यामाहा फेजर, यामाहा फसिनो, होंडा एविएटर और हीरो स्प्लेंडर प्लस समेत कुल 20 वाहन।
    पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि जिनकी मोटरसाइकिल हाल के दिनों में चोरी हुई है, वे बरामद वाहनों की सूची देखकर अपनी गाड़ी की पहचान करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित थाना या पुलिस कार्यालय से संपर्क करें। सत्यापन के बाद वाहन मालिकों को उनकी मोटरसाइकिल वापस सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
    Next Article डायन-बिसाही के शक में महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    11 करोड़ के पोटका सीएचसी की पहली आंधी में खुली पोल, JLKM ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आंदोलन की दी चेतावनी

    June 2, 2026

    मेचुआ की 2.06 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने कब्जा मुक्त कराने की उठाई मांग

    June 2, 2026

    सड़क सुरक्षा और बाल संरक्षण का संदेश लेकर कल्याण गुरुकुल पहुंचे अधिकारी, छात्रों को किया जागरूक

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    11 करोड़ के पोटका सीएचसी की पहली आंधी में खुली पोल, JLKM ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आंदोलन की दी चेतावनी

    मेचुआ की 2.06 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने कब्जा मुक्त कराने की उठाई मांग

    सड़क सुरक्षा और बाल संरक्षण का संदेश लेकर कल्याण गुरुकुल पहुंचे अधिकारी, छात्रों को किया जागरूक

    नियमावली-2026 के विरोध में वित्त रहित संस्थानों में ड्राफ्ट की प्रतियां जलाई गईं

    कोवाली पंचायत में चापानल के खराब रहने के कारण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे है ग्रामीण

    हरिणा मेला में शराब और बूगी-बूगी डांस पर रोक, विधायक संजीव सरदार ने दिए सख्त निर्देश

    डायन-बिसाही के शक में महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    पश्चिमी सिंहभूम पुलिस की बड़ी सफलता, अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़; 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.