
लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष
राष्ट्र संवाद संवादाता
*जमशेदपुर, 19 जुलाई:* लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322A के रीजन 1 के 6 क्लबों लायंस क्लब ऑफ़ आदित्यपुर ग्रेटर, लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत, लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर डायनेमिक, लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर कालीमाटी, लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर स्टीलसिटी और लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर यूनिटी का हुआ जॉइंट इंस्टालेशन सेरेमनी। इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम का संचालन शुभम वाजपेयी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आए हुए सभी अतिथियों को शोल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करने के साथ हुआ। जिसके बाद सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की को आगे बढाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह ‘‘इंस्टॉलेशन ऑफिसर’’ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार, इंडक्शन ऑफिसर फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कंचन साहु, कीनोट स्पीकर सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट सुजीत कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में सिद्धार्थ मजूमदार, कैबिनेट सेक्रेटरी अरुण सिंह, जॉइंट कैबिनेट सेक्रेटरी सारिका सिंह, गणेश सिंह, रिजन चेयरपर्सन भरत सिंह, जोन चेयरपर्सन सुचित्रा रूंगटा, अशोक दास, नेहा चौधरी, एस.के. राय मौजूद रहें।
‘‘इंस्टॉलेशन ऑफिसर’’ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायनशुभरा मजूमदार ने सभी 6 क्लबों के नए पदाधिकारियों का इंस्टॉलेशन किया। जिसमें ‘‘लायंस क्लब ऑफ़ आदित्यपुर ग्रेटर के अध्यक्ष शशि शेखर, सचिव बी. के. वर्मा, कोषाध्यक्ष गौतम प्रसाद’’, ‘‘लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत की अध्यक्ष अंजुला सिंह, सचिव आयुष्मान सिंह, कोषाध्यक्ष सौरव आनंद’’, ‘‘लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर डायनेमिक के अध्यक्ष राजेश प्रसाद सिन्हा, सचिव अशोक प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार’’, ‘‘लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर कालीमाटी की अध्यक्ष जैस्मीन अदेशरा, सचिव हर्ष वर्धन, कोषाध्यक्ष रविंदर कौर’’, ‘‘लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर स्टीलसिटी की अध्यक्ष सुनीता सिंह, सचिव वीना चौधरी, कोषाध्यक्ष मंजित शंकर’’ और ‘‘लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर यूनिटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सचिव उपेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष श्रुति सरिता’’ शामिल थे।
वहीं इंडक्शन ऑफिसर फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कंचन साहु ने सभी नए मेम्बरों को लायननिसम की शपथ दिलाया। इसके बाद सभी छह क्लबों के सचिवों ने अपनी-अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी वर्ष के सेवा कार्यों की रूप रेखा प्रस्तुत किया। साथ ही एक नया स्टूडेंट क्लब लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर आयुष खोला गया जिसके सभी मेंबर्स इंजीनियरिंग के छात्र है।
इस दौरान लायंस क्लब़ डिस्ट्रिक्ट 322A के कई पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ए. के. श्रीवास्तव, आनंद चौधरी, सुदीप्तो मुखर्जी, नलिनी मुखर्जी, राजीव रंजन, कंचन सिंह, रजनीश कुमार, सिद्धार्थ मजूमदार, सीमा बाजपेयी के साथ – साथ सभी 6 क्लबों आदित्यपुर ग्रेटर, लायंस क्लब भारत, लायंस क्लब डायनेमिक, लायंस क्लब कालीमाटी, लायंस क्लब स्टील सिटी और लायंस क्लब यूनिटी के सभी पदाधिकारी अन्य क्लबों से आए पदाधिकारी, सदस्य और डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने गीत संगीत और डिनर का आनंद उठाया।

