Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गले में फंसी पूरी मछली, डॉक्टरों की तत्परता से बची मरीज की जान
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    गले में फंसी पूरी मछली, डॉक्टरों की तत्परता से बची मरीज की जान

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल, चाईबासा में चिकित्सकों की सतर्कता, कुशलता और त्वरित निर्णय से एक मरीज को नया जीवन मिला। गले में पूरी मछली फंस जाने के कारण गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचे मरीज को सांस लेने और भोजन निगलने में अत्यधिक परेशानी हो रही थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल के आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन विभाग में तैनात डॉ. प्रदीप कुमार एवं उनकी टीम ने बिना समय गंवाए मरीज की जांच शुरू की और अपनी सूझबूझ व अनुभव का परिचय देते हुए गले में फंसी पूरी मछली को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। मछली निकलते ही मरीज को तुरंत राहत मिली और उसकी स्थिति सामान्य होने लगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार समय पर उपचार और चिकित्सा टीम की तत्परता के कारण मरीज की जान बच सकी। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। इस सफल उपचार में चिकित्सकों के साथ नर्सिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी कर्मियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने डॉ. प्रदीप कुमार एवं उनकी पूरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि सदर अस्पताल की चिकित्सा टीम आपातकालीन परिस्थितियों में भी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघर के आंगन में सो रहे पूर्व उप मुखिया की गोली मारकर हत्या, चक्रधरपुर में सनसनी
    Next Article सिंदूर नदी में भाई-बहन के शव मिलने से सनसनी, मुन्ना सिंह ने जताया शोक, निष्पक्ष जांच की मांग

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.