Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता टाटा स्टील गम्हरिया प्रबंधन द्वारा टायो कॉलोनी स्थित फ्लैट संख्या एफ-28 में उसमें रहने वाले व्यक्ति की गैरमौजूदगी में ताला लटका दिया। इस बावत फ्लैट में रहने वाले कामेश्वर तिवारी द्वारा गम्हरिया थाना में लिखित शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि बिना जानकारी के ही प्रबंधन द्वारा उनके क्वार्टर में ताला लगा दिया गया जिससे उनका काफी जरूरी सामान अंदर हो फंसा रह गया है जिससे उन्हें अन्य कार्यों को करने में असमर्थ है। उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से वे एजेंसी के मार्फत सेवा दिया है। किंतु, उन्हें अभी तक फाइनल सेटलमेंट नहीं…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जिले के छोटा गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से बीते मंगलवार की रात दो नाबालिग लड़कियों के फरार होने की घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले को लेकर गुरुवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम द्वारा वात्सल्य गृह पहुंच कर जांच की गई। उक्त टीम में सरायकेला की सीडीपीओ सुरुचि प्रसाद और बाल कल्याण समिति की सदस्य पदमा गोराई शामिल थी। टीम द्वारा पूरे परिसर का निरीक्षण किया गया तथा सेंटर के कर्मचारियों से पूछताछ की…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता व्यापारियों के लिए दुख सुख में हमेशा रक्षक के रूप में खड़े रहने वाले स्व मोहनलाल अग्रवाल को 29 मई 2021 में कोरोना के कारण काल ने निगल लिया। उनके निधन से व्यापारियों का एक बड़ा रक्षक व्यापारियों ने खो दिया। ग्रामीण व्यापारी हो या शहरी व्यापारियों के रक्षा के लिए हमेशा वे तत्पर रहते थे, व्यापारियों के ऊपर मुसीबत आने से वे तुरंत उसका हल निकालने के लिए अपने सदस्यों के साथ पहुंच जाते थे। घाटशिला अनुमंडल के जादूगोड़ा, चाकुलिया, गालूडीह, मुसाबनी, धालभूमगढ़ पांचवी पुण्यतिथि आज, व्यवसायी देंगे श्रद्धांजलि के कई व्यापारियों…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी प्रखंड के मुर्गाघुद्ध पंचायत के रोआम – मौजा में एचसीएल राखा हॉस्पिटल के पास सैकड़ों पेड़ काट दिए गए। इनमें इक्विलिप्टस के साथ कई फलदार और छायादार पेड़ भी शामिल यों थे। पंचायत के मुखिया मोचीराम हंसदा ने खाता संख्या 11, प्लॉट संख्या 118 में इक्विलिप्टस पेड़ों की कटाई की अनुमति अपने लेटर पैड पर के दी थी। इसी आधार पर भूमि माफियाओं ने वन विभाग को पत्र सौंपा। अब मुखिया जांच के घेरे में हैं। कुछ दिन पहले वन विभाग कार्यालय के सामने इक्विलिप्टस के बड़े पेड़ काटे गए थे। लेकिन रातों-रात कई अन्य…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सिल्ली-रांगामाटी सड़क स्थित तुता मोड़ के पास गुरुवार को जमशेदपुर से मिलन चौक जाने के क्रम में तुफान बस की सामने से आ रहे ईंटा लदे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। घटना सुबह 9 बजे लगभग की है ,दुर्घटना में बस और ट्रक दोनों के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। अचानक हुए हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गए। स्थानीय निजी क्लीनिक…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता महिला पतंजलि योग समिति की ओर से गम्हरिया स्थित घोड़ाबाबा मंदिर प्रांगण में पांच दिवसीय योग शिविर का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इस मौके पर समिति की प्रमुख अनिता सिन्हा ने बताया कि इस शिविर में योग गुरु राम कुमार मिश्रा द्वारा लोगो को विभिन्न प्रकार के योगासनों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। बताया कि इस दौरान प्रतिदिन लोगों को विभिन्न प्रकार के योगासनों को बताया जाएगा जो उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा। इस शिविर में काफी…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रखंड के छोटा गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से बीते मंगलवार की देर शाम दीवार फांदकर दो बच्चियों के फरार होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। लापता हुई बच्चियां पटमदा और कुचाई के दलभंगा की रहने वाली बताई गई है। इस बावत जिला कल्याण पदाधिकारी संतोष ठाकुर द्वारा गम्हरिया थाना में सनहा दर्ज कराई गई है। बच्चियों के लापता होने की सूचना के बाद बीते मंगलवार की देर रात तक एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कई जगहों पर उसकी तलाश की गई। समाचार लिखे जाने तक उन बच्चियों का…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं को रखे जाने की गुप्त सूचना पर प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। जिला स्तर पर गठित टीम ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में कई स्थानों पर छापेमारी की। अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश, पुलिस इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी घीरंजन कुमार शामिल रहे। छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध स्थानों की जांच की गई और संबंधित लोगों से पूछताछ भी की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध कारोबार एवं पशु तस्करी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। क्षेत्र…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल रेलवे स्टेशन का रांची सांसद सह केंद्रीय सुरक्षा मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को अमृत भारत योजना के तहत चल रहे सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री के आगमन को लेकर स्टेशन परिसर में विशेष साफ-सफाई की गई थी। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्माणाधीन पितकी रेलवे ओवरब्रिज, टिकट काउंटर, यात्री विश्रामगार तथा प्लेटफॉर्म पर चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान स्टेशन मास्टर विष्णु तांती, रेलवे अधिकारी एवं आरपीएफ प्रभारी ने उन्हें कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री संजय सेठ ने कहा कि अमृत भारत…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल अनुमंडल के नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) नितिन शिवम गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में प्रधान लिपिक सहित कार्यालय कर्मियों ने उनका स्वागत किया। प्रधान लिपिक प्रदीप महतो ने एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने नए अनुमंडल पदाधिकारी के सफल कार्यकाल की कामना की।

Read More