Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरसावां में पीडीएस घोटाले का बड़ा खुलासा, हजारों किलो अनाज गायब होने पर FIR दर्ज
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    खरसावां में पीडीएस घोटाले का बड़ा खुलासा, हजारों किलो अनाज गायब होने पर FIR दर्ज

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 29, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    सरायकेला-खरसावां जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। उपायुक्त के निर्देश पर निलंबित जन वितरण प्रणाली दुकानों के खाद्यान्न स्टॉक और अभिलेखों की विशेष जांच के दौरान खरसावां प्रखंड के दो पीडीएस दुकानदारों के यहां हजारों किलो सरकारी अनाज गायब पाया गया। जांच में ग्राम सरजाडीह के निलंबित डीलर अशोक कुमार प्रधान के यहां रिकॉर्ड के अनुसार 13,935 किलो चावल और 3,454 किलो गेहूं उपलब्ध होना चाहिए था, लेकिन निरीक्षण में स्टॉक शून्य मिला। वहीं तेलीसाई के डीलर विनोद नायक के यहां भी 15,142 किलो चावल और 3,892 किलो गेहूं में भारी गड़बड़ी पाई गई। मामले को गंभीर मानते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देश पर दोनों डीलरों के खिलाफ खरसावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि गरीब लाभुकों के अधिकारों से जुड़ी पीडीएस व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपार्षद नीतू शर्मा के हस्तक्षेप से टला बड़ा बवाल, प्रभात पार्क अतिक्रमण विवाद पर भड़के फुटपाथी दुकानदार
    Next Article चाईबासा सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    Related Posts

    पत्रकारिता दिवस: कलम की धार कुंद न हो

    May 30, 2026

    आदित्यपुर वार्ड-13 में लगे साइन बोर्ड, पार्षद शांतनु घोष की पहल से लोगों को मिलेगी राहत

    May 29, 2026

    सेल नौकरी मिलने पर ठाकुरा गांव के मुंडा पद से हटाए गए दामु चाम्पिया, ग्राम सभा में सर्वसम्मति से फैसला

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकारिता दिवस: कलम की धार कुंद न हो

    त्रिभाषा फार्मूला: भारतीय शिक्षा का नया अध्याय

    हिंदी पत्रकारिता दिवस: चुनौतियाँ और संगठनों की भूमिका

    आदित्यपुर वार्ड-13 में लगे साइन बोर्ड, पार्षद शांतनु घोष की पहल से लोगों को मिलेगी राहत

    सेल नौकरी मिलने पर ठाकुरा गांव के मुंडा पद से हटाए गए दामु चाम्पिया, ग्राम सभा में सर्वसम्मति से फैसला

    चाईबासा सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    खरसावां में पीडीएस घोटाले का बड़ा खुलासा, हजारों किलो अनाज गायब होने पर FIR दर्ज

    पार्षद नीतू शर्मा के हस्तक्षेप से टला बड़ा बवाल, प्रभात पार्क अतिक्रमण विवाद पर भड़के फुटपाथी दुकानदार

    मजदूरों की सेहत से खिलवाड़! आदित्यपुर ESIC अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर INTUC का फूटा गुस्सा

    चांडिल डैम का बढ़ा जलस्तर, दर्जनों गांवों की रबी धान फसल बर्बाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.